शराबबंदी कानून का उल्लंघन पड़ा भारी, पुलिस ने दर्जनों को दबोचा

  • Post By Admin on Apr 23 2026
शराबबंदी कानून का उल्लंघन पड़ा भारी, पुलिस ने दर्जनों को दबोचा

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध कानून के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में लखीसराय थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध देशी शराब के कारोबार और सेवन के मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीसराय स्टेशन क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं—बबीता देवी, सरिता देवी और देवकी देवी—को अवैध देशी शराब बेचने के आरोप में पकड़ा। इनके पास से क्रमशः 12.600 लीटर, 18.900 लीटर और 16.500 लीटर देशी शराब बरामद की गई।

इसके अलावा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे बड़ी दरगाह, ताजहसीर, इमाम मोड़ और टोल प्लाजा सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार लोगों में उपेंद्र यादव, मोo मलिक, मोo गफ्फार, मोo शाहिद, अशोक कुमार, गनेशी कोड़ा, अभिमन्यु कुमार, राकेश कुमार, सुधीर कुमार, नवेद कुमार, सुनील प्रसाद, गोपाल रविदास, विकास कुमार, आजाद कुमार और दिलीप कुमार लालदेव शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और सेवन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।