मद्य निषेध की कार्यवाई में अवैध चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

  • Post By Admin on Aug 09 2026
मद्य निषेध की कार्यवाई में अवैध चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई है।

मद्य निषेध थाना द्वारा जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार कार्रवाई 8 अगस्त 2026 को कार्यानंद नगर, वार्ड संख्या 15, थाना सूरजगढ़ा, जिला लखीसराय में की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर श्रवण मांझी, पिता मटकी मांझी, निवासी कार्यानंद नगर को अवैध चुलाई शराब बेचते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। मद्यनिषेध विभाग ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।