भागलपुर : जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें देवर ने अपनी भाभी को कमरे मे उसके प्रेमी के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ लिया। इसके बाद देवर ने अपनी भाभी के प्रेमी को पकड़ कर विशालकाय पेड़ में रस्से से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच कर युवक को हिरासत में ले लिया।
जिस पत्नी का पेट पालने के लिए पति देश के बाहर सऊदी में रहकर मजदूरी करता था। उसी पत्नी ने अपने पति के साथ इतना बड़ा धोख़ा किया। घर पर अपने प्रेमी संग रंगरलियां मनाती थी लेकिन देवर ने भाभी के प्रेम अरमानों पर पानी फेर दिया। मामला बिहार के भागलपुर के नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की है। बताया जा रहा है कि नवटोलिया का रहने वाला मजदूर सऊदी अरब में मजदूरी करता है और इधर उसकी पत्नी अपने ससुराल में गुल खिला रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमिका कभी कभी अपने प्रेमी को घर पर बुलाती थी। ऐसे में बीती रात भी शादी शुदा प्रेमिका ने प्रेमी को कहा, ‘पति घर पर नहीं हैं तुम आज रात यहीं आ जाओ’। दोनों ने साथ मे खाना खाया फिर कमरे में बंद हो गए, लेकिन इस बीच महिला के देवर ने आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी को पेड़ से बांधकर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल प्रेमी को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया।
महिला का चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस ने बताया कि महिला का भागलपुर के छोटी इब्राहिमपुर का रहने वाले मोहित कुमार प्रकाश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसे में दोनों चोरी छिपे मिलते थे। बीते दिन भी दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। लेकिन इस बार उनके अरमानो पर पानी फिर गया। पुलिस ने मौके पर पहुँच युवक को हिरासत में ले लिया। हांलाकि लिखित शिकायत नहीं मिलने पर प्रेमी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के पति को अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।




















