लखीसराय में शराबबंदी अभियान तेज, चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • Post By Admin on Aug 11 2026
लखीसराय में शराबबंदी अभियान तेज, चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लखीसराय : जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 35.5 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मद्य निषेध थाना द्वारा जारी छापामारी प्रतिवेदन के अनुसार 10 अगस्त 2026 को चानन थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान महेशपुर निवासी गरीब पासवान को 5.5 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब बिक्री के उद्देश्य से इसे अपने पास रखे हुए था। वहीं दूसरी कार्यवाई  किऊल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में की गई, जहां जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी बेदा बेसरा को 30 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी वर्तमान में चानन थाना क्षेत्र के जगुआजोर गांव में रह रहा था और शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त था।

मद्य निषेध विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।