ब्रेकिंग समाचार

दिखाया गया है 1,208 चीज़े में से 791-800 ।
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में भव्य कॉरपोरेट लीडरशिप कॉन्क्लेव का सफल आयोजन
  • Post by Admin on Aug 12 2024

ग्रेटर नोएडा : दिल्ली-एनसीआर स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस) में एक भव्य कॉरपोरेट लीडरशिप कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर से आए प्रतिष्ठित कॉरपोरेट जगत के लीडर्स ने भाग लिया और अपने अनुभव और ज्ञान से छात्रों का मार्गदर्शन किया। कॉन्क्लेव में उद्योग की वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाओं, और प्रौद्योगिकी, शिक्   read more

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न मिलना बिहारियों का अपमान : अजय कुमार चौधरी
  • Post by Admin on Aug 12 2024

मुजफ्फरपुर : केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न दिए जाने को लेकर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव और मुजफ्फरपुर कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने कड़ा प्रहार किया है। तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार से वादाखिलाफी कर बिहारियों का अपमान किया है। उन्होंने प्रधानमंत्र   read more

शिक्षा में कॉरपोरेट का बढ़ता हस्तक्षेप गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा से कर रहा है बेदखल: डॉ. हरिनारायण
  • Post by Admin on Aug 11 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार शोध संवाद की ओर से रविवार को विश्व विभूति पुस्तकालय, कच्ची पक्की में "लुटेरी देसी-विदेशी कंपनियां और शिक्षा व रोजगार से बेदखल होते युवा" विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के पहले सत्र की अध्यक्षता करते हुए लेखक और विचारक प्रो. (डॉ.) हरिनारायण ठाकुर ने कहा कि शिक्षा का निजीकरण तेजी से बढ़ रहा है, जिससे शिक्षा महंगी हो गई है और गरीबों के लिए इस   read more

अमर बलिदानी शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर अप्पन पाठशाला में कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Aug 11 2024

मुजफ्फरपुर: अमर बलिदानी शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर अप्पन पाठशाला, मुक्तिधाम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल से आई टोली के लोगों का अभिनंदन अप्पन पाठशाला के संस्थापक सुमित कुमार, रमेश केजरीवाल, सुमन सौरभ, और अभिराज कुमार द्वारा अंगवस्त्र देकर किया गया। सभी अतिथियों और बच्चों ने शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा प   read more

आरडीएस कॉलेज को मिला संस्कृति मंत्रालय का प्रशंसा प्रमाण पत्र
  • Post by Admin on Aug 10 2024

मुजफ्फरपुर: आरडीएस कॉलेज को "हर घर तिरंगा" अभियान को सफलतापूर्वक शुरू करने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने प्रशासनिक भवन के ऊपर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षक और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के महापर्व को विशे   read more

बिहार में 75वां वन महोत्सव और पृथ्वी दिवस को लेकर पर्यावरण मंत्री ने किया पौधारोपण
  • Post by Admin on Aug 09 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय में 75वां वन महोत्सव और बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "एक पेड़ सौ   read more

विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का उग्र आंदोलन
  • Post by Admin on Aug 08 2024

मुजफ्फरपुर: जिले में स्थित बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय परिसर गुरुवार को छात्रों के आंदोलन का केंद्र बना रहा । लगातार दूसरे दिन, बिहार छात्र संघ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर अपनी मांगों के साथ डटा हुआ है । छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है और शहीद प्रमोद बीएड कॉलेज में अवैध वसूली का खेल चल रहा है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्र   read more

जेएनयू के प्रति कुलपति बने मुजफ्फरपुर के प्रोफेसर ब्रजेश कुमार पांडेय
  • Post by Admin on Aug 08 2024

मुजफ्फरपुर : जिला स्थित ऐतिहासिक एल. एस. कॉलेज के संस्कृत विभाग के स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली के संस्कृत एवं प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर ब्रजेश कुमार पांडेय को जेएनयू का प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. पांडेय का मुजफ्फरपुर से गहरा संबंध रहा है, जहां उन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा पूरी करने के बाद एल. एस. कॉलेज में संस्   read more

रिलायंस फाउंडेशन वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों को देगा मदद
  • Post by Admin on Aug 06 2024

वायनाड : केरल के वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने कदम बढ़ाया है। फाउंडेशन ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पीड़ितों के लिए दीर्घकालिक राहत योजना बनाई है। तुरंत राहत के रूप में पीड़ितों को खाद्य पदार्थ, फल, दूध, सूखा राशन, रसोई के बर्तन, पीने का पानी, स्वच्छता का सामान, टेंट, बिस्तर, सोलर लालटेन और टार्च जैसी आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई जा रही   read more

इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने महिलाओं व बच्चों संग मनाया मित्रता दिवस
  • Post by Admin on Aug 04 2024

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने आज 'मित्रता दिवस' के अवसर पर बैरिया कोल्हुआ में महिलाओं और बच्चों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस खास मौके पर केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी उपस्थित महिलाओं और बच्चों ने मिलकर हिस्सा लिया। क्लब के सदस्यों ने वहां उपस्थित सभी महिलाओं और बच्चों के हाथों में फ्रेंडशिप बैंड बांधा, जिससे मित्रता का संदेश फैलाया गया   read more