ब्रेकिंग समाचार

दिखाया गया है 1,502 चीज़े में से 371-380 ।
भारत ने किया स्वदेशी एयर डिफेंस प्रणाली का सफल परीक्षण, अब दुश्मन के हवाई हमले होंगे नाकाम
  • Post by Admin on Aug 24 2025

नई दिल्ली : भारत ने अपनी रक्षा क्षमता को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाते हुए इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस हथियार प्रणाली (आईएडब्ल्यूएस) का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण 23 अगस्त को ओडिशा तट से किया गया, जिसने देश को उन चुनिंदा राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल कर दिया है जिनके पास आधुनिक और पूरी तरह स्वदेशी बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली मौजूद है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रणाली दुश   read more

कुदरत का कहर : उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही, बचाव और राहत कार्य जारी
  • Post by Admin on Aug 23 2025

चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड में देर रात बादल फटने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। लगातार मूसलाधार बारिश के बाद अचानक हुए इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है और कई लोग खतरे में हैं। जानकारी के अनुसार, थराली के कोटडीप, राड़ीबगड़, अपर बाजार, कुलसारी, चेपडो, सगवाड़ा समेत कई गांव प्रभावित हुए हैं। दुकानों और मकानों में मलबा घुस गया है, सड़क   read more

जनसुराज की सरकार बनने के 1 घंटे के भीतर बिहार में मिलने लगेगी शराब : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Aug 22 2025

बांका : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अपनी “बिहार बदलाव यात्रा” के तहत बांका के बेलहर स्थित झामा मैदान में आयोजित “बिहार बदलाव जनसभा” में शामिल हुए। सभा के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर तीखा पलटवार किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बिहार में पलायन का मुद्दा उठाना इस बात का प्   read more

रेल, सड़क, बिजली से आवास तक—पीएम मोदी ने दी बिहार को 13 हजार करोड़ की विकास सौगात
  • Post by Admin on Aug 22 2025

गयाजी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगरी गयाजी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने राज्य को रेल, सड़क, बिजली, आवास, स्वास्थ्य और जलापूर्ति जैसी सुविधाओं से जुड़ी 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकासपरियोजनाओं की सौगात दी। मगध विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कई परियोजन   read more

अद्भुत उपलब्धि : ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने लैब में तैयार की जीती-जागती इंसानी त्वचा
  • Post by Admin on Aug 21 2025

सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने चिकित्सा विज्ञान में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार प्रयोगशाला में खून की नलिकाओं वाली जीती-जागती इंसानी त्वचा तैयार की है। यह नई तकनीक भविष्य में जलने की गंभीर चोटों, त्वचा संबंधी बीमारियों और सर्जरी के इलाज में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। यह शोध यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड (यूक्यू) के वैज्ञानिकों की टीम ने फ्रेजर   read more

दिल्ली में 6 स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलर्ट
  • Post by Admin on Aug 21 2025

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक बार फिर बड़ी घटना की आशंका तब पैदा हो गई जब दिल्ली के छह प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे संदेश भेजे गए। अचानक मिली इस धमकी से स्कूल प्रबंधन, छात्रों और अभिभावकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी भरे संदेश मिलने के बाद दिल्ली पुलिस   read more

भारत की चिंताओं पर चीन का आश्वासन, रेयर अर्थ और फर्टिलाइजर सप्लाई पर समाधान का वादा
  • Post by Admin on Aug 19 2025

नई दिल्ली : भारत और चीन के बीच आर्थिक सहयोग को लेकर एक सकारात्मक संकेत सामने आया है। चीन ने भारत को आश्वासन दिया है कि वह रेयर अर्थ, फर्टिलाइजर और सुरंग खोदने वाली मशीनों से जुड़ी भारत की प्रमुख चिंताओं का समाधान करेगा। यह भरोसा चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ हुई बातचीत में दिया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, बीजिंग ने इस बात पर सहम   read more

भारत में जुलाई में बेरोजगारी दर घटी, श्रम बल भागीदारी और रोजगार के आंकड़े बेहतर
  • Post by Admin on Aug 19 2025

नई दिल्ली : भारत में रोजगार के मोर्चे पर राहत की खबर सामने आई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 में देश की बेरोजगारी दर घटकर 5.2 प्रतिशत हो गई है, जबकि जून 2025 में यह 5.6 प्रतिशत थी। सर्वेक्षण में यह भी बताया गया है कि रोजगार बढ़ने के साथ श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) और श्रमिक जन   read more

दिवाली गिफ्ट : कार और दोपहिया वाहन हो सकते हैं सस्ते, जीएसटी दरों में कटौती पर विचार
  • Post by Admin on Aug 18 2025

मुंबई : दिवाली से पहले वाहन बाजार में खुशखबरी आ सकती है। केंद्र सरकार यात्री वाहनों (पीवी) और दोपहिया वाहनों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कमी करने पर विचार कर रही है। प्रस्तावित बदलाव लागू हुए तो आम उपभोक्ताओं के लिए कारें और बाइक-स्कूटर और सस्ते हो जाएंगे। वित्त मंत्रालय ने 5 और 18 प्रतिशत की दो जीएसटी दरों का नया ढांचा जीएसटी परिषद को भेजा है, जो सितंबर में इस पर   read more

पीएम मोदी ने दिल्ली को दी 11,000 करोड़ की हाईवे परियोजनाओं की सौगात, द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-2 का उद्घाटन
  • Post by Admin on Aug 17 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली की जनता को 11,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं का तोहफा देते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-2 (यूईआर-2) का उद्घाटन किया। राजधानी के बक्करवाला गांव टोल प्लाजा इलाके में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे, जहां भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस   read more