ब्रेकिंग समाचार
- Post by Admin on Jan 02 2023
नई दिल्ली : नए साल पर दिल्ली एनसीआर के साथ ही मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार रात करीब 11 बजकर 28 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। यह भूकंप मेघालय के 60 किमी ईएनई नोंगपोह में आया। इससे पहले लद्दाख के करगिल में रविवार शाम 6 बजकर 32 मिनट 57 सेकंड पर भूकंप के झ read more
- Post by Admin on Jan 01 2023
- सेना के लिए 2017 में खरीदी गई थीं के-9 वज्र तोपों की 100 यूनिट - नई 100 तोपों में एलएसी के लिहाज से किए जाएंगे कई बदलाव नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने 100 के-9 वज्र-टी सेल्फ प्रोपेल्ड होवित्जर तोप की खरीद शुरू की है। शीघ्र ही अनुबंध वार्ता शुरू करने के लिए एलएंडटी को प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी) जारी किया गया है। चीन सीमा पर तैनात करने के लिए इन 100 तोपों में विशेष रू read more
- Post by Admin on Jan 01 2023
हनुमानगढ़ : हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र के बिसरासर गांव में रावतसर-सरदारशहर मेगा हाइवे पर कार और ईंटों से लदे ट्राला के टकराने से पांच युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। थाना प्रभारी गोपीराम के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे क्षेत्र में गौशाला के पास ट्राला और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार में छह युवक सवार थे। यह युवक बिसरास read more
- Post by Admin on Dec 31 2022
उत्तरकाशी : जिले के चिन्यालीसौड़ के तुलियाडा गांव के पास झाड़ियों में मिले लाहौर बार एसोसिएशन के झंडे को लेकर खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि उत्तरकाशी के चिन्यालीसौंण के तुलियाडा में पाकिस्तान का झंडा-लाहौर बार एसोसिएशन का झंडा गैस गुब्बारों के साथ झाड़ियों में गिरा मिला। देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला read more
- Post by Admin on Dec 31 2022
अहमदाबाद : नवसारी जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वलसाड से भरूच जा रही कार के चालक को नींद का झोंका आने पर कार असंतुलित होकर डिवाइडर की दूसरी ओर चली गई। यहां कार सामने से आ रही बस से जा टकराई। हादसे में कार में सवार 8 और बस के एक यात्री की मौत हो गई। कार सामने से आकर टकराते देख बस चालक को भी गंभीर हृदयाघात हुआ। घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें read more
- Post by Admin on Dec 30 2022
मुजफ्फरपुर : जिले का नगर निगम चुनाव इसबार काफी दिलचस्प रहा. शुरूआती रुझान की यदि बात की जाए तो मेयर प्रत्याशी के रूप में राकेश कुमार पिंटू व निर्मला साहू के बीच टक्कर देखने को मिला. लेकिन जैसे-जैसे अन्य वार्ड की मतगणना हुई राजनीति का पारा गर्म होता रहा. 3 सवर्ण गुट समेत नगर विधायक गुट की बेचैनी बढ़ती गई. मतगणना के प्रारम्भ होने से ही राजनीतिक गुटों की नजर लगातार बरक़रार रही. नगर न read more
- Post by Admin on Dec 30 2022
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबा का 100 वर्ष की आयु में निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह गांधीनगर स्थित रायसण में छोटे भाई पंकज मोदी के घर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने माता का अंतिम दर्शन किया। यहां से हीराबा के पार्थिव शरीर को गांधीनगर के सेक्टर 30 के श्मशान ले जाया गया। अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर् read more
- Post by Admin on Dec 29 2022
रांची: झारखंड की नागपुरी-खोरठा फिल्मों की अभिनेत्री ईशा आलिया उर्फ रिया कुमारी की हत्या के आरोप में हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। रिया के मायके वालों ने बुधवार देर शाम दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित पति प्रकाश कुमार उर्फ प्रकाश अलबेला को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अब तक की जांच म read more
- Post by Admin on Dec 29 2022
टोक्यो: चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद इसका कहर जापान में भी देखने को मिल रहा है। जापान में एक दिन में चार सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जिससे माना जा रहा है कि एक बार फिर कोरोना दुनिया को एक बार फिर से अपनी चपेट में लेने वाला है। जापान में बुधवार को कोरोना 415 मरीजों की मौत दर्ज की गई गया। यह संख्या एक दिन में अब तक की सबसे अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो read more
- Post by Admin on Dec 28 2022
नई दिल्ली : एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के महज कुछ ही दिन हुए थे कि एक और आत्महत्या का नया मामला सामने आया है। एक 22 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने आत्महत्या कर ली है। आपको बता दें कि इन्फ्लुएंसर का नाम लीना नागवंशी है। लीना फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है । मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के द्वारा मिली जानका read more