समाजसेवी सावन पांडेय ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
- Post By Admin on Jun 08 2024
 
                    
                    मुजफ्फरपुर : नगर निगम की अनियमितताओं को लेकर आज समाजसेवी सावन पांडेय ने नगर निगम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और कई सवाल खड़े किए। उन्होंने नगर निगम के मेयर और नगर आयुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि निगम में व्याप्त अनियमितताओं का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
पांडेय ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि:
पिछले महीने के वेतन भुगतान में दो से तीन दिनों की राशियों को क्यों काटा गया और उन कटी हुई राशियों का उपयोग किसने किया इसका जवाब दिया जाए । उन्होंने नालों की सफाई और कचरा प्रबंधन पर सवाल उठाया कहा होल्डिंग टैक्स बढ़ाने के बावजूद निगम नालों की सफाई, निर्माण और कचरा प्रबंधन में विफल क्यों है यह जनता को बताए । राजस्व में वृद्धि के बाद भी नगर निगम शहरी विकास के कार्यों में पिछड़ा क्यों है? छोटी कल्याणी के चिल्ड्रेंस पार्क को तोड़कर पार्किंग का निर्माण किसके आदेश पर हुआ, और इस पर गायघाट के विधायक निरंजन राय का नाम क्यों जुड़ा, जबकि एमएलसी कारी सोहेब का मेयर को सम्मान क्यों नहीं मिला?
पिछले तीन स्टैंडिंग कमिटी बैठकों में व्यापारियों के हित में क्या निर्णय लिए गए हैं? मानसून का आगमन हो चुका है, फिर भी स्मार्ट सिटी के विकास के लिए क्या कदम उठाए गए हैं, और सड़क व नाले अधूरे क्यों हैं? कचरा डंपिंग वाली गाड़ियां तेज रफ्तार में रेवा रोड पर दुर्घटनाओं को क्यों अंजाम दे रही हैं?
पांडेय का कहना है कि नगर निगम की इन अनियमितताओं के चलते शहर की जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
जनता का कहना है कि इन सवालों के जवाब नगर निगम को देने चाहिए ताकि शहर की समस्याओं का समाधान हो सके और विकास की गति तेज हो।