ब्रेकिंग समाचार

दिखाया गया है 1,408 चीज़े में से 1-10 ।
कमल ने किया कमाल : बंगाल में दीदी का किला ध्वस्त, असम में फिर से चला मोदी मैजिक
  • Post by Admin on May 04 2026

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की भारी सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली और विस्तृत प्रतिक्रिया साझा की है। प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से बंगाल की इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सफलता पीढ़ियों से संघर्ष कर रहे अनगिनत कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम कर   read more

बंगाल में बदलती सियासी तस्वीर, शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार
  • Post by Admin on May 04 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बहुमत के 148 सीटों के जादुई आंकड़े को पार करती नजर आ रही है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को नुकसान होता दिख रहा है। राज्य की कुल 294 सीटों में से 293 सीटों पर ही मतगणना हो रही है। दक्षिण 24 पर   read more

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के रुझान: असम में बीजेपी को बढ़त, बंगाल में कांटे की टक्कर
  • Post by Admin on May 04 2026

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए है, जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, असम में भाजपा बहुमत के आंकड़े की ओर बढ़ रही है और लगातार तीसरी बार   read more

नीतीश कुमार के बेटे निशांत का बड़ा कदम, चार महीने की सद्भाव यात्रा से करेंगे जनसंवाद
  • Post by Admin on May 02 2026

पटना: बिहार की सियासत में एक नई हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार 3 मई से अपनी चार महीने लंबी ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस यात्रा को न सिर्फ उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि इसे जेडीयू के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बड़ी पहल भी माना जा रहा है। यह यात्रा पश्चिम चंपारण की ऐतिहासिक   read more

अपराध पर सख्ती या नया योगी मॉडल, भागलपुर-सीवान एनकाउंटर से तेज हुई चर्चा
  • Post by Admin on Apr 30 2026

भागलपुर: बिहार में अपराध के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। बीते दो दिनों में हुए दो बड़े एनकाउंटर एक भागलपुर और दूसरा सीवान में ने यह संकेत दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई को जहां एक ओर अपराधियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे नई सरकार की कार्यशैली से   read more

4,000 साल पुरानी दवा का कमाल, एस्पिरिन गोली से कैंसर रोकने के नए संकेत
  • Post by Admin on Apr 30 2026

नई दिल्ली: यह रिपोर्ट चिकित्सा जगत में एक बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है एक पुरानी और आम दवा अब कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ाई में नई उम्मीद बनकर उभर रही है। करीब 4,000 साल पुराने इतिहास वाली दवा एस्पिरिन (Aspirin) को अब केवल दर्द या बुखार की दवा नहीं, बल्कि कुछ खास तरह के ट्यूमर को बनने और फैलने से रोकने में भी प्रभावी पाया जा रहा है। हाल के शोध और क्लिनिकल ट्रायल्स ने इस बात के मजबूत संकेत दि   read more

रेल गेट पर बंदरों का आतंक: सिग्नल सिस्टम से छेड़छाड़, गेटमैन की बढ़ी मुश्किलें
  • Post by Admin on Apr 28 2026

छपड़ा : बिहार के छपरा-सीवान रेलखंड से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां अब बंदर रेलवे सिग्नल व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। चैनवा और महेंद्रनाथ स्टेशन के बीच चाड़वां रेल गेट पर बंदरों की शरारत ने रेल संचालन के साथ-साथ गेटमैन की नौकरी पर भी संकट खड़ा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही ट्रेनों को ग्रीन सिग्नल मिलता है, पास के पेड़ों पर बैठे बंदर इलेक्ट्र   read more

पेट्रोल-डीजल का दौर खत्म, इलेक्ट्रिक और वैकल्पिक ईंधन ही भविष्य : नितिन गडकरी
  • Post by Admin on Apr 28 2026

नई दिल्ली : देश में पेट्रोल-डीजल वाहनों के भविष्य को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों का भविष्य नहीं है और देश तेजी से वैकल्पिक ईंधन की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली में आयोजित ‘सस्टेनेबल मोबिलिटी कॉन्क्लेव 2026’ में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि आने वाला   read more

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधी : लूट के दौरान दंपती व बच्चे पर गोलीबारी, महिला की हालत गंभीर
  • Post by Admin on Apr 28 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। घटना सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा-मड़वन मार्ग स्थित रेपुरा चौर की है, जहां सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट के दौरान पति-पत्नी और उनके मासूम बच्चे को निशाना बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के बलि   read more

जीएनआईओटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन, 150 से अधिक शोध पत्रों पर मंथन
  • Post by Admin on Apr 27 2026

ग्रेटर नोएडा: जिले स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में “व्यवसाय और शासन में रूपांतरण द्वारा सतत एवं समावेशी विकास” विषय पर आयोजित द्विदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन हुआ। इस आयोजन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधार्थियों और उद्योग विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक महत्वपूर्ण अकादमिक मंच बना दिया। रूसी राज्य सामाजिक विश्वविद्यालय   read more