राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,411 चीज़े में से 4,511-4,520 ।
सड़क मरम्मत को लेकर किसानों का अनोखा विरोध, जर्जर सड़क पर बोया धान
  • Post by Admin on Sep 10 2024

गया : बिहार में सरकारी लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जनता का गुस्सा एक बार फिर उभर कर सामने आया है। गया ज़िले के मोहनपुर प्रखंड में सड़क की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। सड़क की बदहाली से त्रस्त होकर ग्रामीणों ने इस सड़क पर धान की रोपनी कर दी और बैलों से हल चलाया।  गड्ढों में भरे पानी में महिलाओं ने धान की रोपनी क   read more

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मो. हिदायतुल्लाह खां की पत्नी का हुआ निधन
  • Post by Admin on Sep 09 2024

पूर्वी चंपारण (मधुरेश प्रियदर्शी) : बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मो. हिदायतुल्लाह खां की पत्नी 91 वर्षीया श्रीमती कमरुननेशां का सोमवार को निधन हो गया. इधर कुछ दिनों से बीमार चल रही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मो. खां की पत्नी ने राजधानी पटना में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र व चंपारण के मशहूर का   read more

जागरूकता रैली और रोजगार कार्यशाला के साथ साक्षरता कार्यक्रम का समापन
  • Post by Admin on Sep 09 2024

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित दो दिवसीय साक्षरता कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम के तहत जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र महिसोना के सभागार में जागरूकता रैली और रोजगार पूरक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर किया गया था।  जागरूकता रैली   read more

पर्यावरण संरक्षण हेतु पर्यावण भारती ने लखीसराय में लगाए 25 पौधे
  • Post by Admin on Sep 09 2024

लखीसराय : पर्यावरण संरक्षण को लेकर लखीसराय के शाखा मैदान में पर्यावरण भारती के तत्वावधान में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीपल, आम, अमरूद, कटहल, सागवान, कचनार और गुलमोहर जैसे 25 वृक्षों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर संयोजक सुबोध कुमार मिश्र ने किया, जबकि इसका शुभारंभ बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री, डॉ. प्रेम कुमार ने किया। डॉ.   read more

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कठपुतली कलाकार सुनील सरला को सम्मान
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : सोमवार को जूरन छपड़ा स्थित आसव हॉस्पिटल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की पूर्व संध्या पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील सरला को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि आर.बी. बी. एम. कॉलेज की प्राचार्य ममता रानी और रमेश केजरीवाल   read more

मुजफ्फरपुर में सियारों का प्रकोप, वन विभाग ने जारी की सलाह
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : जिला के मुशहरी प्रखंड के शेरपुर पंचायत के बंगरा हसनचौक और माधोपुर सुस्ता गांव में सियारों के बढ़ते प्रकोप से आम नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए, तिरहुत वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी ने नागरिकों को सियारों के प्रकोप से निपटने के लिए आवश्यक सलाह जारी की है, जो निम्नलिखित हैं: क्या न करें :   read more

इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने उठाई मानसिक रोगी गर्भवती महिला की जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : सोमवार को इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने भगवानपुर पोखर टोली (दलित बस्ती) में पोषण जागरूकता सप्ताह के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था। क्लब की अध्यक्षा रूपा सिन्हा ने बताया कि एक गर्भवती महिला, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है और अगले महीने डिलिवरी की उम्मीद है, उसक   read more

महाकाव्य निर्माल्य और स्वानुभूति का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : अखाड़ा घाट स्थित ठाकुर भवन में आयोजित एक विशेष साहित्यिक समारोह में ठाकुर विनय कुमार शर्मा के महाकाव्य निर्माल्य के द्वितीय संस्करण और ठाकुर संत कुमार शर्मा की काव्यकृति स्वानुभूति का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने कहा, "महाकाव्य निर्माल्य शांत चित्त, स्थिर मन, कलाकार हृदय, निर्मल बुद्धि   read more

विवादों के घेरे में फंसा गिरिराज चौक का बोर्ड 
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : कलमबाग चौक के समीप लगा गिरिराज चौक के बोर्ड को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले पर अखिल भारतीय छात्र फेडरेशन ने नाराजगी जताई है और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराते हुए अविलंब इस बोर्ड को हटाने की मांग की है। गत माह कलमबाग चौक से 100 मीटर पूर्व अघोरिया चौक की ओर जाते हुए रास्ते पर "गिरिराज चौक" एक नया बोर्ड लगा दिया गया था। स्थानीय निवासियों   read more

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस-2024 के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : पटना स्थित राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् के निदेशक की उपस्थिति में, डायट रामबाग, मुजफ्फरपुर में व्याख्याता डॉ. निर्मल कुमार के संयोजकत्व में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस-2024 और हिंदी दिवस मनाने के लिए अभ्यास विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और भाषा के शिक्षकों को प्रोत्साहित करना था। डायट   read more