मुजफ्फरपुर : जिला के मुशहरी प्रखंड के शेरपुर पंचायत के बंगरा हसनचौक और माधोपुर सुस्ता गांव में सियारों के बढ़ते प्रकोप से आम नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए, तिरहुत वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी ने नागरिकों को सियारों के प्रकोप से निपटने के लिए आवश्यक सलाह जारी की है, जो निम्नलिखित हैं:
क्या न करें :
• सियार की सक्रियता सूर्यास्त के समय और उसके बाद बढ़ जाती है, जो सूर्योदय से पहले तक बनी रहती है। इस दौरान नागरिकों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
• सियारों को अकेले पकड़ने, मारने या पास जाने का प्रयास न करें।
क्या करें :
• विशेष परिस्थितियों में नागरिकों को भाला, गड़ासी, लाठी जैसे सुरक्षा उपकरण के साथ घर से बाहर निकलना चाहिए।
• सियारों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएं।
वन विभाग द्वारा सियारों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई बल के साथ विभिन्न स्थलों पर पिंजरा लगाया गया है और निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, सियारों के द्वारा फसलों की बर्बादी को रोकने के लिए किसानों को फसलों के चारों ओर घेरा लगाने की सलाह दी गई है।




















