राज्य समाचार
- Post by Admin on Mar 19 2025
पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव बुधवार को ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में पूछताछ के लिए Enforcement Directorate (ED) के दफ्तर पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी और पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं। इस मामले में लालू यादव और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को ED ने समन जारी किया था, जिसके तहत वे जांच में शामिल हो रहे हैं। इस बीच, RJD के कार्यकर्ता ED दफ्à read more
- Post by Admin on Mar 18 2025
समस्तीपुर : मोरवा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध खुदनेश्वर मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री शिव मंदिर खुदनेश्वर धाम न्यास प्रबंधन समिति की ओर से बुढ़वा मंगल होली का भव्य आयोजन किया गया। इस खास मौके पर पचास वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की टोली ने एकजुट होकर रंग-गुलाल उड़ाया और होली की मस्ती में सराबोर हो गए। परिसर में पारंपरिक ढंग से होली गीत गाए गए और बुजुर्गों ने एक-दूसरे कॠread more
- Post by Admin on Mar 18 2025
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित महादेव मंदिर एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर को रेलवे विभाग द्वारा आधी रात को हटाए जाने और मंदिर की प्रतिमाओं के कथित रूप से गायब होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला परिषद मार्केट में आयोजित की गई, जिसमें रेलवे प्रशासन और सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया गया। read more
- Post by Admin on Mar 18 2025
पटना : राष्ट्रीय बायोडीजल दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित शाखा मैदान में पर्यावरण भारती द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देव वृक्ष पीपल, फलदार बेल और छायादार सिरीश के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण भारती महानगर पेड़ उपक्रम प्रमुख हिमालय ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक और पर्यावरण सà read more
- Post by Admin on Mar 18 2025
मुजफ्फरपुर : जिले के रोहुआ पंचायत के छोटी कोठिया गांव में एक अनोखी शादी की घटना ने सबका ध्यान खींच लिया है। होली खेलने के बहाने अपने बड़े भाई के ससुराल गए एक युवक ने भाई की साली के मांग में सिंदूर भर दिया, जिसके बाद परिवारवालों ने दोनों की शादी मंदिर में करवा दी। यह घटना मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ पंचायत के छोटी कोठिया गांव की है। यहां वैशाली जिले के महुआ थà read more
- Post by Admin on Mar 18 2025
मुजफ्फरपुर : जिले के मड़वन प्रखंड के फंदा नुनिया टोला में मंगलवार को आयोजित किसान-मजदूर-युवा संवाद कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों की हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे और हर हाल में उनके अधिकार दिलाएंगे। इस दौरान मोहम्मदपुर खाजे पंचायत के फंदा, कारगिल टोला, चैनपुर, फरकबा टोलठread more
- Post by Admin on Mar 18 2025
नागपुर : औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद के कारण सोमवार को स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि 18 मार्च मंगलवार तक 47 व्यक्तियों को हिंसा के कारण हिरासत में लिया गया है। सोमवार को नागपुर के हंसपुरी क्षेत्र में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिससे इलाके में अशांति फैल गई। मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क क्षेत्ठread more
- Post by Admin on Mar 18 2025
वृंदावन : सुप्रसिद्ध प्रेम मंदिर से एक गंभीर घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें श्रद्धालु आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ श्रद्धालु मंदिर के अंदर किसी विषय को लेकर विवाद करते हुए एक-दूसरे से भिड़ गए। यह विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया और श्रद्धालु आपस मॠread more
- Post by Admin on Mar 18 2025
बेतिया : सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12558) में सफर के दौरान एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को ट्रेन के एस-3 कोच में 58 नंबर बर्थ पर बैठी ढाका निवासी 29 वर्षीय सलमुन नेशा ने बेतिया स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद अपनी पांचवीं संतान को जन्म दिया। नवजात बच्ची के जन्म की सूचना मिलते ही मोतीहारी स्टेशन प्रशासन हरकत में आ गया। स्टेशन अधीक्षक दिलà read more
- Post by Admin on Mar 18 2025
पटना : विदेश मंत्रालय ने बिहार में जल्द ही दो नए पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का फैसला किया है। सोमवार को पटना स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि मधुबनी के राजनगर और मुजफ्फरपुर के बखरा के मुख्य पोस्ट ऑफिसों में 22 मार्च को यह केंद्र खुलेंगे। इसमें पासपोर्ट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। राजनगर POPSK और बखरा POPSK के खुलने के बाद अब बिहार में कुल 37 पासपोà read more