बच्ची अपने घर से भटक कर पहुंची रामपुर, रुन्नी सैदपुर, मदद की अपील
- Post By Admin on Dec 09 2024

सीतामढ़ी : एक बच्ची, जो अपने घर से भटक कर रामपुर के रुन्नी सैदपुर क्षेत्र में पहुंच गई है। उसकी पहचान आशिकी कुमारी के रूप में हुई है। बच्ची ने अपना नाम आशिकी कुमारी, पिता का नाम जितेंद्र शाह और अपने घर का पता पानापुर बताया है। फिलहाल, वह सुरक्षित है लेकिन अपने घर वापस लौटने के लिए मदद की आवश्यकता है।
स्थानीय पुलिस और समाजिक कार्यकर्ता बच्ची की सुरक्षा में लगे हुए हैं और उसे उसके परिवार तक पहुँचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आशिकी कुमारी के घरवाले या जानने वाले लोग इस मामले में जानकारी देने के लिए सतीश सिंह से उनके फोन नंबर 7979986597 पर संपर्क कर सकते हैं।