राज्य समाचार

दिखाया गया है 5,732 चीज़े में से 3,091-3,100 ।
तेज रफ्तार कार ने पेड़ में मारी टक्कर, चार घायल दो की हालत गंभीर
  • Post by Admin on Nov 19 2024

रांची : सोमवार देर रात रांची के मोरहाबादी मैदान के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गए। घटना राजकीय अतिथिशाला के पास से होटल पार्क प्राइम की ओर जा रही वेन्यू कार (नंबर BR-01HX-0611) के साथ हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया   read more

बुंडू अंचल कार्यालय के बाहर कचरे में मिले वोटर आई कार्ड और उज्ज्वला योजना के आवेदन फॉर्म
  • Post by Admin on Nov 19 2024

रांची : बुंडू अंचल कार्यालय के बाहर सैकड़ों मतदाता पहचान पत्र (वोटर आई कार्ड) और 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के स्वीकृत आवेदन फॉर्म कचरे में फेंके जाने का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार को उजागर हुई जब लोगों ने कचरे में पड़े इन दस्तावेजों को देखा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फेंके गए वोटर आई कार्ड सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अनगड़ा प्रखंड के लोगों क   read more

चुनाव सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने किया डिस्पैच सेंटर और चेक पोस्ट का निरीक्षण
  • Post by Admin on Nov 19 2024

रांची : विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को रांची जिले के 61-सिल्ली और 62-खिजरी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसके मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त रांची, वरुण रंजन ने बीती रात फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर और जिले के विभिन्न चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। मतदान कर्मियों की सुगम रवानगी के निर्देश डिस्   read more

रेलवे ट्रेड यूनियनों की मान्यता हेतु सीक्रेट बैलेट चुनाव की तैयारियों पर समीक्षा बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Nov 19 2024

हाजीपुर : रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता हेतु आगामी सीक्रेट बैलेट चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को हाजीपुर स्थित रेलवे मुख्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर बी.के. सिंह ने की। जिसमें रेलवे के सभी मंडल, यूनिट और मुख्यालय के पीठासीन अधिकारियों और सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भा   read more

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार रौशन का निधन
  • Post by Admin on Nov 19 2024

मुजफ्फरपुर : भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार रौशन का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने दु:ख व्यक्त किया है। रविवार को मृत्यु उपरांत उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास पर जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, उपेंद्र पासवान, जिला मंत्री धनंजय झा, जिला मीडिया प   read more

चार दिवसीय जिला खेल महोत्सव का समापन, पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
  • Post by Admin on Nov 19 2024

दरभंगा : जिले में आयोजित चार दिवसीय जिला खेल महोत्सव 2024 का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री विवेक कुमार सिंह, अध्यक्ष भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण बिहार तथा जिलाधिकारी दरभंगा श्री राजीव रौशन और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने पुरस्कार वितरण किया। समारोह में जिले के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया जिसमें   read more

बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह : किशोरियों ने दिया बाल श्रम मुक्त सीतामढ़ी का संदेश
  • Post by Admin on Nov 19 2024

सीतामढ़ी : बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, यूनिसेफ और प्रथम संस्था द्वारा संयुक्त रूप से बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी नगर स्थित एमआरडी बालिका उच्च विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बालिकाओं द्वारा बाल श   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Nov 19 2024

वैशाली : माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार आगामी 14 दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार ए०डी०आर० भवन के सभागार में जिले के सभी बैंक अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अवर न्यायाधीश- सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जैयश्   read more

ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र ने पांच सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन
  • Post by Admin on Nov 19 2024

समस्तीपुर : ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष जगमोहन राम ने किया। प्रदर्शन में सैकड़ों पुलिस मित्र और ग्राम रक्षा दल के सदस्य शामिल हुए। जिन्होंने अपनी लंबित मांगों को सरकार के समक्ष रखा। सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र राम, विकास शर्मा, पिंटू भगत, सं   read more

सबेरा नाट्य संस्था द्वारा 5 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ संदेश
  • Post by Admin on Nov 19 2024

पटना : नाट्य संस्था सबेरा द्वारा आयोजित 5 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला का आज पांचवां दिन अत्यधिक सफल रहा, जब बच्चों ने “बोल जमुरे बोल” नाटक के माध्यम से बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ एक जोरदार संदेश दिया। यह नाटक आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय (बीएमपी कमाउंड) में प्रस्तुत किया गया। जहां बच्चों ने न केवल अभिनय किया, बल्कि अपने गानों के माध्यम से समाज को जागरूक करने   read more