सोनपुर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग से 30 करोड़ रुपये का राजस्व किया अर्जित

  • Post By Admin on Dec 12 2024
सोनपुर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग से 30 करोड़ रुपये का राजस्व किया अर्जित

सोनपुर : सोनपुर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग अभियान के माध्यम से अब तक 30 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। जिन्होंने नियमों का पालन करते हुए बिना टिकट या अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाकर रेलवे के राजस्व को सुदृढ़ किया। 

इस सफलता के साथ सोनपुर मंडल पूर्व मध्य रेलवे के सभी पांचों मंडलों में प्रति टीटी केस और आय के मामले में सबसे आगे है। 1 अप्रैल 2024 से अब तक सोनपुर मंडल ने लगभग 4.60 लाख यात्रियों से जुर्माना वसूला। जिससे कुल 30 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है। 

इस उपलब्धि में सोनपुर मंडल के प्रति टीटी केस में 18 और प्रति दिन 11835 रुपये की आय रही है। सोनपुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा को रोकने और यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान बीते 10 दिसंबर को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक पूरे मंडल क्षेत्र में चलाया गया। 

इसमें सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बरौनी, खगड़िया, मानसी, नवगछिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेनों में औचक जांच की गई। इस अभियान के दौरान 3,578 बिना टिकट मामलों में जुर्माना वसूला गया और कुल 23 लाख 42 हजार 605 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

मेगा टिकट चेकिंग अभियान के दौरान महिला टीटी के अंतर्गत हेमलता कुमारी/बरौनी ने सबसे अधिक 14,710 रुपये वसूल किए। जबकि पुरुष टीटी के अंतर्गत बिस्वजीत कुमार/खगड़िया ने सबसे अधिक 22,540 रुपये का जुर्माना वसूला। दोनों टॉप परफॉर्मर्स को बुधवार को सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम रौशन कुमार ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

सुदामा न्यूज़ । सोनपुर : सोनपुर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग अभियान के माध्यम से अब तक 30 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। जिन्होंने नियमों का पालन करते हुए बिना टिकट या अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाकर रेलवे के राजस्व को सुदृढ़ किया। 