राज्य समाचार

दिखाया गया है 7,301 चीज़े में से 161-170 ।
बिहार में कनेक्टिविटी होगी और मजबूत, ₹15 हजार करोड़ की सड़क योजनाएं जल्द होंगी शुरू
  • Post by Admin on Jun 29 2026

पटना : बिहार में सड़क अवसंरचना को नई गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने करीब 15 हजार करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। पथ निर्माण विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग, बाइपास, रेलवे ओवरब्रिज और पुल निर्माण से जुड़ी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दी है। स्वीकृति मिलने के बाद विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य शुरू ह   read more

कविता की गूंज और नन्हीं प्रतिभाओं के सम्मान के साथ संपन्न हुआ मुजफ्फरपुर पुस्तक मेला
  • Post by Admin on Jun 28 2026

मुजफ्फरपुर : चार दिनों तक ज्ञान, साहित्य और संस्कृति का केंद्र बने मुजफ्फरपुर पुस्तक मेले का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा के प्रभावशाली एकल काव्य पाठ, स्थानीय कवियों की प्रस्तुतियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के सम्मान ने आयोजन को यादगार बना दिया। आदर्श छात्रावास, कलमबाग रोड स्थित वातानुकूलित सभागार म   read more

जीविका दीदियों का नशामुक्ति अभियान, पंचायत विकास दिवस पर गांव-गांव पहुंचा जागरूकता संदेश
  • Post by Admin on Jun 28 2026

लखीसराय : राज्य सरकार की पहल "विकसित भारत, समृद्ध बिहार" अभियान के तहत रविवार को जिले की सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायतों में विकास योजनाओं के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। आयोजन में जीविका से जुड़ी महिलाओं और सामुदायिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। जिले के सभी सात प्रख   read more

पंचायत विकास दिवस पर महिला सशक्तिकरण का संकल्प, योजनाओं की हुई समीक्षा
  • Post by Admin on Jun 28 2026

लखीसराय : राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम चानन प्रखंड की कुंदर ग्राम पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित हुआ, जहां ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री एवं लखीसराय के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस बार पंचा   read more

पटना में मंचित हुआ 'तोता द पैरट स्टोरी', शिक्षा व्यवस्था पर तीखा सवाल छोड़ गया नाटक
  • Post by Admin on Jun 28 2026

पटना: किलकारी, बिहार बाल भवन के मंच पर अक्षरा आर्ट्स की प्रस्तुति 'तोता – द पैरट स्टोरी' ने दर्शकों को शिक्षा व्यवस्था की वास्तविकताओं पर गंभीरता से सोचने के लिए मजबूर कर दिया। रवीन्द्रनाथ टैगोर की कालजयी रूपक कथा 'तोता' पर आधारित इस नाटक का मंचन क़िस्सा ख्वानी और फोरम थिएटर की अनूठी शैली में किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक की शुरुआत बेहद सादगीपूर्ण मंच   read more

ग्रेटर नोएडा में Young Achievers Excellence Award - शिक्षा से सेवा तक 2026 के आयोजन में विद्यार्थी सम्मानित
  • Post by Admin on Jun 28 2026

ग्रेटर नोएडा: GNIOT Group of Institutions, Greater Noida एवं Dhruv Classes के संयुक्त तत्वावधान में "Young Achievers Excellence Award – शिक्षा से सेवा तक 2026" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं, IIT-JEE, NDA तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा के साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करना था।   read more

पटना में मंचित हुआ 'आधी रोटी, पूरा चाँद', अमृता-साहिर-इमरोज़ की संवेदनशील प्रेमगाथा ने दर्शकों को किया भावुक
  • Post by Admin on Jun 28 2026

पटना: राजधानी पटना स्थित प्रेमचंद रंगशाला में रविवार की शाम रंग संस्था 'राग पटना' की ओर से नाटक 'आधी रोटी, पूरा चाँद' का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन रंगकर्मी रणधीर कुमार ने किया। यह नाटक पूर्व-स्वतंत्रता और भारत विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें प्रख्यात साहित्यकार अमृता प्रीतम, शायर साहिर लुधियानवी और चित्रकार इमरोज़ के जीवन तथा उनके   read more

मुजफ्फरपुर में दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं के निधन पर शोक, राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने जताया दुख
  • Post by Admin on Jun 28 2026

मुजफ्फरपुर: जिला बार एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर के सदस्य एवं एडवोकेट एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव तथा जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एवं पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजय पारसमणि के असामयिक निधन पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ, मुजफ्फरपुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष बसंत ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुरें   read more

मुजफ्फरपुर में इंडिया लेबर लाइन के प्रति श्रमिकों को किया गया जागरूक, मुफ्त हेल्पलाइन की दी जानकारी
  • Post by Admin on Jun 28 2026

मुजफ्फरपुर: ग्राम विचार मंच एवं सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जीरोमाइल चौक पर श्रमिकों के अधिकारों एवं उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संतोष कुमार ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संतोष कुमार ने बताया   read more

शब्दों की सरिता में डूबा मुजफ्फरपुर पुस्तक मेला, कविताओं ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
  • Post by Admin on Jun 27 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के कलमबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास के सभागार में आयोजित चार दिवसीय मुजफ्फरपुर पुस्तक मेले के तीसरे दिन शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता, गीत, ग़ज़ल, मुक्तक, व्यंग्य और लोकभाषा की प्रस्तुतियों ने साहित्य प्रेमियों को देर रात तक मंत्रमुग्ध किए रखा। कार्यक्रम में स्थानीय और आमंत्रित कवियों की रचनाओं ने सभागार को तालियों की गूंज से भर दिया।   read more