विजय कुमार की मां लालपरी देवी के निधन पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने जताया शोक

  • Post By Admin on Sep 29 2026
विजय कुमार की मां लालपरी देवी के निधन पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने जताया शोक

मुजफ्फरपुर: सिविल कोर्ट मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता एवं मीनापुर थाना क्षेत्र के खरार निवासी विजय कुमार की 81 वर्षीय मां लालपरी देवी के निधन पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ, मुजफ्फरपुर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष बसंत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में संतोष बसंत ने कहा कि लालपरी देवी धर्मपरायण महिला थीं। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। संतोष बसंत ने अधिवक्ता विजय कुमार से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में अशेश्वर राय, अंजनी कुमार यादव, बिन्देश्वर चौधरी, राजेश कुमार, श्रद्धा नाथानी सहित अन्य लोग शामिल रहे।