राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों की क्षेत्रीय बैठक संपन्न

  • Post By Admin on Oct 19 2024
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों की क्षेत्रीय बैठक संपन्न

मुजफ्फरपुर : शनिवार 19 अक्टूबर 2024 को संघ कार्यालय मधुकर निकेतन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की दक्षिण बिहार, उत्तर बिहार एवं झारखंड इकाइयों की दो दिवसीय क्षेत्रीय बैठक का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर दक्षिण बिहार के पर्यावरण संरक्षण संयोजक और "पर्यावरण भारतीय" के संस्थापक श्री राम विलास शांडिल्य ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।

वृक्षारोपण के दौरान लगाए गए पेड़

श्री शांडिल्य के द्वारा आज संघ कार्यालय में भृंगराज, पीपल, पाकड़, मनीप्लांट समेत कई पौधों और लताओं का रोपण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, और हमें  इसके लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।"

पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में संघ के प्रभारी, कैमूर से आए पर्यावरण प्रेमी अंकित गुप्ता और कई अन्य कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए संकल्प लिया।