मुजफ्फरपुर : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, मुजफ्फरपुर के सभागार में मंगलवार को माननीय अध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय जी के निर्देशन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में औराई प्रखंड के माधोपुर बेसी और मुरौल प्रखंड के पिलखी के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार चौधरी और प्रशासक डॉक्टर राधेश्याम पाण्डेय ने तिरपाल, हाइजिन कीट, बर्तन, चूड़ा और गुड़ का वितरण किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य प्रज्ञा कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर गोविंद जी, प्रबंधक पुष्कर विद्यार्थी, भंडारपाल अनिल कुमार और कर्मचारी नवीन कुमार, टुनटुन राम, सुरेश राम, ललन कुमार झा आदि उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।