प्रयत्न की साहित्यिक पहल: आभासी कवि सम्मेलन में गूंजी देशभक्ति, संवेदना और सामाजिक चेतना
- Post By Admin on Aug 12 2026
मुजफ्फरपुर : सामाजिक संगठन प्रयत्न के तत्वावधान में बुधवार को आभासी पटल पर एक भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े कवियों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ कर साहित्यिक वातावरण को नई ऊंचाई प्रदान की। सम्मेलन की अध्यक्षता देवेंद्र कुमार ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रयत्न के संस्थापक प्रभात कुमार द्वारा अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी आमंत्रित कवियों को आभासी माध्यम से स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया। सम्मेलन में मुख्य कवि के रूप में भोपाल के वरिष्ठ कवि अशोक कुमार गौतम उपस्थित रहे। वहीं झारखंड से रचना झा, इति कुमारी, रोहित शेखर खवारे, सोनम झा और रीना सिंह ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। बिहार का प्रतिनिधित्व ऋतुराज राज, डॉ. सिंधु कुमारी, डॉ. संगीता सहाय, अरुण कुमार, विवेक मंडल, विनय कुमार प्रशांत, राजेश कुमार चौधरी तथा अमर्त्य कुमार ने किया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के रूप में आशा सारण, रोहित कुमार, शालिनी रंजन, अमित चंद्र चौधरी, मोहम्मद फजलुद्दीन आलम, दीपक कुमार, कुमारी हेना, विवेक कुमार सिंह, अंशुमान जायसवाल, श्रीधर कुमार, अलका शर्मा, राधा सिंह, संजय प्रधान, अंकित प्रकाश, वीरेंद्र कुमार सिंह और संगीता पटेल सहित अनेक साहित्य प्रेमी शामिल हुए।
आभासी मंच पर आयोजित इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देशभर से जुड़े साहित्य प्रेमियों ने कवियों की रचनाओं को सराहा। कार्यक्रम के दौरान कविता, साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। आयोजकों ने इसे साहित्यिक संवाद और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सफल पहल बताया।