मोतिहारी : सोमवार शाम 4 बजे एक गूंगे बुजुर्ग व्यक्ति मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र के पकरी दयाल थाना में पहुंचे। बुजुर्ग व्यक्ति के शरीर पर लाल गमछा और भूरा-पीला रंग का जैकेट था। यह व्यक्ति किसी कारणवश अपने परिवार से बिछड़ गए हैं और उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उनके साथ किसी प्रकार का दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं है। यह व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ प्रतीत होते हैं लेकिन बोलने में असमर्थ हैं। इस संबंध में किसी भी जानकारी या पहचान से संबंधित सभी लोगों से निवेदन है कि वे चकिया थाना के संपर्क सूत्र 9431822893 पर सूचित करें। संबंधित व्यक्ति के परिवार या किसी पहचान के बारे में जानकारी देने के लिए संपर्क सूत्र पर कॉल करें।