पटना: बिहार के लिए गौरव की खबर सामने आई है। पटना स्थित बिहार संग्रहालय को 2026 की वैश्विक सूची में पहला स्थान मिलने की खबर चर्चा में है। इस उपलब्धि ने राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

संग्रहालय की प्रमुख आकर्षणों में तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व की प्रसिद्ध दीदारगंज यक्षी प्रतिमा, दुर्लभ पालकालीन कांस्य प्रतिमाएं और पटना कलम की चित्रकलाएं शामिल हैं। ये कलाकृतियां बिहार के समृद्ध इतिहास और कला परंपरा को दर्शाती हैं।

इस उपलब्धि से बिहार के पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। अब बिहार संग्रहालय देश-विदेश के इतिहास और कला प्रेमियों के लिए और बड़ा आकर्षण बन सकता है।

*तस्वीर केवल सांकेतिक है