देशभक्ति के रंग में रंगा खुदीराम बोस स्टेडियम, सीआरपीएफ बैंड ने बांधा समां

  • Post By Admin on Aug 12 2026
देशभक्ति के रंग में रंगा खुदीराम बोस स्टेडियम, सीआरपीएफ बैंड ने बांधा समां

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में बुधवार को सीआरपीएफ बैंड डिसप्ले कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उप कमांडेंट अनुरंजन, सहायक कमांडेंट विकास कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट अभय आनंद, निरीक्षक उमेश कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक लोकेश पांडे तथा सहायक उप निरीक्षक (बैंड) अंजन मुखर्जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सीआरपीएफ बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति धुनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय तथा राष्ट्रीय एकता के संदेश पर भी जोर दिया गया।सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बैंड डिसप्ले कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति 14 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर में आयोजित की जाएगी। अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।