धनबाद : झारखंड पुलिस सेवा में एक दुखद घटना सामने आई है। धनबाद जिले के इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा का निधन हो गया है। मंगलवार को ब्रेन हेमरेज के कारण उनका निधन हुआ। वह रांची के डेली मार्केट और सुखदेवनगर थाना में प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे।

राजेश कुमार सिन्हा के निधन से पुलिस विभाग और उनके साथ काम करने वाले साथी गहरे शोक में डूबे हुए हैं। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पुलिस एसोसिएशन ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।