मुजफ्फरपुर : दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी), सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर) और अंचल अधिकारी (मुसहरी) ने संयुक्त रूप से पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर रखे पटाखों की गुणवत्ता, उनके भंडारण के तरीकों और सुरक्षा मानकों का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया गया कि सभी पटाखा दुकानें तय मानकों के अनुसार सुरक्षित दूरी पर लगाई गई हों और आग बुझाने के यंत्र जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह से उपलब्ध हों।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जो दुकानें सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते पाई जाएंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।