मुजफ्फरपुर क्लब भी परियोजना में शामिल, मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की पहल
- Post By Admin on Sep 26 2026
पटना : मानव सेवा और जरूरतमंद मरीजों को आपातकालीन स्थिति में समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की ओर से मेडिवर्सल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से ब्लड बैंक की स्थापना की गई। इस महत्वपूर्ण परियोजना में जिले के 46 इनर व्हील क्लबों ने सहभागिता की, जिसमें इनर व्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर भी शामिल रहा। ब्लड बैंक का उद्घाटन इंटरनेशनल इनर व्हील की अध्यक्ष इंगेलॉग विंडहैम, एसोसिएशन अध्यक्ष विनुथा हरीश और जिला अध्यक्ष प्रियका कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
आयोजकों के अनुसार, ब्लड बैंक की स्थापना का उद्देश्य विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को आवश्यक रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। यह पहल मानव सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामूहिक प्रयास के रूप में की गई है। इस परियोजना में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 से जुड़े 46 क्लबों की सहभागिता रही। इसमें इनर व्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर ने भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। आयोजकों के अनुसार, ब्लड बैंक की सुविधा आपात स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों के लिए उपयोगी साबित होगी तथा समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।