पूर्व सैनिक के 2 लाख रुपये चोरी मामले में कार्रवाई की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने सिटी एसपी से की मुलाकात

  • Post By Admin on Aug 12 2026
पूर्व सैनिक के 2 लाख रुपये चोरी मामले में कार्रवाई की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने सिटी एसपी से की मुलाकात

मुजफ्फरपुर: श्रमजीवी नगर निवासी पूर्व सैनिक उमेश कुमार सिंह के दो लाख रुपये चोरी होने के मामले को लेकर पूर्व सैनिक संघ मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सिटी एसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मामले में त्वरित जांच और चोरी गई राशि की शीघ्र बरामदगी की मांग की।

प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एफआईआर की प्रति के साथ आवेदन सौंपते हुए कहा कि पूर्व सैनिक के साथ हुई इस घटना की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सिटी एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही जांच अधिकारी से बात की और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी तथा बरामदगी के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। मुलाकात के दौरान संघ के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, स्टेशन मुख्यालय के सुरक्षा अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार सिंह तथा नवीन कुमार सिंह भी मौजूद थे।