बदलो बिहार न्याय यात्रा: नीतीश सरकार पर माले का हमला
- Post By Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : माले की बदलो बिहार न्याय यात्रा, जो 16 अक्टूबर को भितिहरवा से शुरू हुई थी नौवें दिन कांटी पहुंची। यात्रा का नेतृत्व सिकटा के विधायक वीरेन्द्र गुप्ता और महिला नेता सरोज चौबे कर रहे हैं।
विधायक वीरेन्द्र गुप्ता ने नीतीश सरकार पर गरीबों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 94 लाख परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा के बावजूद, अब तक केवल 40 हजार परिवारों को लाभ मिला है। सरोज चौबे ने स्कीम वर्करों के साथ न्यूनतम मजदूरी न दिए जाने पर सवाल उठाया।
यात्रा के दौरान माले नेताओं ने जमीन सर्वेक्षण, स्मार्ट मीटर और बिजली के मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की। नौजवान सभा के अध्यक्ष आफताब आलम ने भाजपा को भाईचारे के लिए खतरा बताया।
25 अक्टूबर को यह यात्रा शहीद जुब्बा साहनी पार्क पर समाप्त होगी, जहां माले नेता सभा को संबोधित करेंगे।