गर्मी में 15 दिन में बिक गई 23 लाख पेटी बीयर

  • Post By Admin on Apr 22 2024
गर्मी में 15 दिन में बिक गई 23 लाख पेटी बीयर

गर्मियों के शुरू होते ही बीयर की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। डिपार्टमेंट से मिले आंकड़ों के मुताबिक केवल 15 दिन में 23 लाख पेटी बीयर बिक चुकी है। आबकारी विभाग का यह आंकड़ा बेंगलुरु का है। इस शहर में तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों ने बीयर जमकर खरीदना शुरू कर दिया है।
कर्नाटक में अप्रैल 2023 के पूरे महीने में दर्ज की गई कुल बिक्री का 61 फीसदी अप्रैल के 15 दिनों में ही हासिल कर लिया है. भारत में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे बीयर का सेल बढ़ गया है। माना जा रहा है कि उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिणी भारत के कई इलाकों में लू के दिनों की लंबी संख्या देखी जाएगी। 2024 के शुरुआत से बीयर की सेल आसमान छू रही है। बिक्री पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को पार कर गई हैं। बीयर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कई लोगों की पसंद हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे बीयर की खपत भी बढ़ती है। बैंगलुरु के लोग हीटबेव को टक्कर देने के लिए बीयर का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि इससे गर्मी से राहत मिलती है।