विकास आनन्द साहू ने फिर संभाली भाजपा ओबीसी मोर्चा लखीसराय के जिला अध्यक्ष की कमान
- Post By Admin on Aug 21 2025

लखीसराय : भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपने युवा, ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता विकास आनन्द साहू पर भरोसा जताते हुए उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा लखीसराय का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है, जिसे संगठनात्मक मजबूती और उनके नेतृत्व कौशल की स्वीकृति माना जा रहा है।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा लखीसराय के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. देवानंद साहू, महामंत्री सनोज शाह, मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, वरिष्ठ नेता घनश्याम मंडल, विकास कुमार, नीरज कुमार, प्रेम किशन, हिमांशु पटेल, अभिषेक सिंह सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और तालियों के साथ नए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विकास आनन्द साहू को पुनर्नियुक्ति की बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी देकर उन पर गहरा विश्वास जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में लखीसराय में ओबीसी मोर्चा और अधिक सक्रिय होगा और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
पुनर्नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विकास आनन्द साहू ने कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल जी, संगठन महामंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह जी, पूर्व अध्यक्ष प्रो. देवानंद साहू जी, वरिष्ठ नेता घनश्याम मंडल जी और पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी ने मुझे लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपकर जिस विश्वास और समर्थन का परिचय दिया है, उसे मैं कभी व्यर्थ नहीं जाने दूंगा। पहले से भी अधिक मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के विस्तार तथा समाज की सेवा के लिए काम करूंगा। मेरा संकल्प है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में ओबीसी समाज का व्यापक समर्थन भाजपा के पक्ष में सुनिश्चित करूं।”
समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर और पार्टी ध्वज भेंट कर जिला अध्यक्ष का सम्मान किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं का कहना था कि विकास आनन्द साहू जैसे ऊर्जावान नेता के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा लखीसराय निश्चित ही संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा।