बालिका उच्च विद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा

  • Post By Admin on Aug 21 2025
बालिका उच्च विद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा

लखीसराय : नगर स्थित प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, सूर्यगढ़ा में गुरुवार को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के राज्य परियोजना निदेशक के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम राज, संभाग प्रभारी कृष्णा, विद्यालय के प्रधान संजय कुमार सिंह और प्रशिक्षक अमित कुमार, राजीव रंजन, प्रेमरंजन, विवेक कुमार तथा फौजिया सुल्ताना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय की लगभग 500 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले के सात चयनित विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य छात्राओं में आत्मअनुशासन, आत्मविश्वास, सुरक्षा भावना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।