लखीसराय : जिला अतिथि गृह में शुक्रवार को लोजपा(आर) के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा ने पार्टी के महिला संगठन पदाधिकारी के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता पर बल दिया। उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर लगातार महिलाओं के संपर्क में रहने के साथ-साथ उनके सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति में साथ खड़े रहने की सलाह दी । बैठक के उपरांत राज्य के विभिन्न जिलों में अपने कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में कहीं भी महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ पार्टी की सक्रियता, संवेदनशीलता एवं मदद पहुंचाए जाने की प्रवृति को लेकर पार्टी के प्रति महिलाओं के लगाव मे काफी वृद्धि हुई है। पूरे बिहार में कहीं भी दुष्कर्म की घटना हो या किसी भी ढंग से महिला उत्पीड़न की घटना हो सिर्फ हमारी पार्टी ही मददगार बनकर खड़ी होती है। इसका भरपूर असर दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने मुजफ्फरपुर की ताजा घटना जहां बेटी के कई टुकड़े कर दी गई थी उसका उदाहरण बताते हुए कहा की पार्टी द्वारा हर संभव मदद पहुंचाया गया है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रियता बढ़ी है। हमारी पार्टी की महिला संगठन भी दिनों दिन मजबूत होते जा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन में जो भी सीट प्राप्त होगी उस पर पूरी क्षमता के साथ चुनाव लड़कर जीत हासिल किया जाएगा। बैठक में प्रदेश महिला उपाध्यक्ष खुशबू सिन्हा, पार्टी के लखीसराय जिला अध्यक्ष रूबी देवी, सदर प्रखंड अध्यक्ष सीता कुमारी, रंजना भटनागर, सत्या देवी और द्रौपदी देवी के साथ साथ पार्टी के प्रदेश महासचिव जॉन मिल्टन पासवान, जिला संगठन मंत्री बालेश्वर पासवान, जिला सचिव विनय कुमार सूर्यगढ़ा प्रखंड अध्यक्ष मनीष यादव आदि उपस्थित थे।