सर्वाधिक पढ़ा जानेवाला समाचार

दिखाया गया है 659 चीज़े में से 561-570 ।
"आओ-आओ नाटक सीखें" अभियान के तहत विद्यालय में सजी नाट्य कार्यशाला
  • Post by Admin on Jul 07 2026

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जनहित प्रतिष्ठान की ओर से गुरु-शिष्य परंपरा के तहत मंगलवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कन्हौली डीह में "आओ-आओ नाटक सीखें" अभियान के अंतर्गत नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालय के बच्चों को अभिनय, रंगमंच और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या   read more

विदेशी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी, लखीसराय पुलिस ने वापस कराए 92,788 रुपए
  • Post by Admin on Jul 06 2026

लखीसराय : साइबर ठगी के एक मामले में लखीसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को राहत दिलाई है। पुलिस के प्रयास से ठगी गई राशि में से 92,788 रुपए पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। पुलिस के अनुसार, साइबर थाना कांड संख्या 43/25 के पीड़ित श्याम दयाल सिंह से विदेशी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने ठगी कर ली थी। आरोपियों ने उनसे अवैध निवेश (इन्वेस्टमेंट) क   read more

लखीसराय में शराबबंदी अभियान जारी, तीन धंधेबाज सहित दो शराबी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 06 2026

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्पाद विभाग की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 जुलाई को विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई में अवैध शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब के सेवन के आरोप में दो लोगों को भी पकड़ा गया। उत्पाद विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, किऊल स्टेशन क्षेत्र में छापेमारी के दौ   read more

बांकीपुर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक तैयारी, फ्लाइंग स्क्वायड और निगरानी टीमें सक्रिय
  • Post by Admin on Jul 07 2026

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने चु   read more

भोजपुर एन्काउंटर मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, आश्रितों को जल्द अनुग्रह राशि देने का निर्देश
  • Post by Admin on Jul 08 2026

मुजफ्फरपुर: भोजपुर एन्काउंटर मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए मृतक भरत भूषण तिवारी के आश्रितों को जल्द से जल्द अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आयोग में इस मामले की सुनवाई मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा की याचिका पर चल रही है। मामले की सुनवाई के दौरान 3 जुलाई को बिहार सरकार की ओर से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विधि एवं व्यवस्था) के   read more

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना पूरी तरह ऑनलाइन, अब घर बैठे कर सकेंगे आवेदन
  • Post by Admin on Jul 08 2026

मुजफ्फरपुर : मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। अब पात्र छात्र-छात्राओं को आवेदन के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। राज्य सरकार ने ऑफलाइन आवेदन व्यवस्था समाप्त करते हुए केवल ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू कर दी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी प्रियंक   read more

प्राचीन धरोहरों से रूबरू हुए छात्र, संग्रहालय भ्रमण ने बढ़ाई इतिहास में रुचि
  • Post by Admin on Jul 03 2026

लखीसराय : लखीसराय संग्रहालय में शुक्रवार को मध्य विद्यालय, बालगुदर के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन मूर्तियों, पुरातात्विक अवशेषों और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. दिलीप   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर डीएलएसए सख्त, अनुपस्थित बैंक अधिकारियों से मांगा जवाब
  • Post by Admin on Jul 06 2026

लखीसराय : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) में बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के निर्देश पर सचिव विधानंद सागर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सचिव ने सभी बैंक अधिकारियों को राष्ट्रीय   read more

उरैन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 160 मरीजों की जांच कर बांटी गई दवाइयां
  • Post by Admin on Jul 05 2026

लखीसराय : विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं नेशनल मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के उरैन गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 160 मरीजों का पंजीकरण कर उनकी स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था।   read more

मीनापुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को दिलाई राष्ट्र सेवा की शपथ
  • Post by Admin on Jul 06 2026

मुजफ्फरपुर: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat), मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मीनापुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, बिशुनपुर में जयंती समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) संतोष कुमार एवं मुकेश कुमार ने किया। स   read more