सर्वाधिक पढ़ा जानेवाला समाचार

दिखाया गया है 524 चीज़े में से 241-250 ।
आर. लाल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर छात्राओं का विरोध, प्राचार्य को सौंपा आवेदन
  • Post by Admin on May 22 2026

लखीसराय : आर. लाल कॉलेज, लखीसराय की छात्राओं ने महाविद्यालय में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य को आवेदन सौंपकर कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद कई कक्षाओं में पंखा और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई कमरों में लाइट खराब र   read more

किलकारी में हुई समर कैम्प तैयारी की समीक्षा बैठक
  • Post by Admin on May 30 2026

मुजफ्फरपुर : “किलकारी” बिहार बाल भवन, चर्च रोड स्थित जिला स्कूल छात्रावास परिसर, मुजफ्फरपुर में शनिवार को प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी की अध्यक्षता में समर कैम्प तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी “चक धूम धूम” समर कैम्प के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पूनम कुमारी ने बताया कि बिहार बाल भवन “किलकार   read more

लगातार दूसरी बार बिहार जोनल टीम की कप्तान बनीं अक्षरा गुप्ता, 8 जून से टूर्नामेंट शुरू
  • Post by Admin on Jun 07 2026

पटना : बिहार महिला क्रिकेट की उभरती हुई प्रतिभा और रक्सौल की 15 वर्षीय क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार क्रिकेट संघ ने वर्ष 2026 के लिए बिहार अंडर-19 महिला जोनल टीम की टी-20 और वनडे (ओडीआई) दोनों प्रारूपों की कप्तानी अक्षरा गुप्ता को सौंप दी है। 8 जून से पटना में शुरू होने वाले जोनल टूर्नामेंट में वह टीम का नेतृत्व करती नजर आएंगी। अक्षरा गु   read more

एडीजी अमित लोढ़ा ने किया पुलिस केंद्र का निरीक्षण, प्रशिक्षु जवानों का बढ़ाया मनोबल
  • Post by Admin on Jun 08 2026

लखीसराय : बिहार राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी), पटना के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमित लोढ़ा ने सोमवार को लखीसराय पुलिस केंद्र का औचक भ्रमण-सह-निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एडीजी ने उपस्कर शाखा, प्रशिक्षण शाखा, कोत शाखा,   read more

आईसीयू वार्ड में आग बनी काल, मुजफ्फरपुर में 5 मरीजों की दर्दनाक मौत
  • Post by Admin on Jun 04 2026

मुजफ्फरपुर : शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में गुरुवार तड़के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दम घुटने से 5 मरीजों की मौत हो गई, जबकि दमकल और प्रशासन की टीम ने 25 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3:40 बजे अस्पता   read more

जीवित वृद्ध महिला को मृत बताकर रोकी गई पेंशन, मामला पहुँचा मानवाधिकार आयोग
  • Post by Admin on Jun 08 2026

मुजफ्फरपुर: जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ विभागीय लापरवाही के कारण एक जीवित वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया गया। इस गलती की वजह से महिला की वृद्धा पेंशन बंद कर दी गई है, जिससे वह पिछले कई महीनों से परेशानियों का सामना कर रही हैं। जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा रोड निवासी 75 वर्षीय विधवा महिला   read more

युवाओं की उपलब्धि पर गर्व, बिहार पुलिस में चयनित छात्रों को किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on May 29 2026

मुजफ्फरपुर :पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार पुलिस में सिपाही पद पर चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी भी कॉलेज के  समाजशास्त्र के प्रोफेसर एवं शांति सेना के जिला संयोजक प्रो. सोनू सरकार ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. सोनू सरकार ने युवाओं का उत्साहवर्   read more

जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत चौरा और विशुनपुर में लगे जनसुनवाई शिविर
  • Post by Admin on May 22 2026

लखीसराय : जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड के विभिन्न जनजातीय टोला में आयोजित जनसुनवाई अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को चौरा एवं विशुनपुर में विशेष शिविर लगाए गए। शिविर में जनजातीय समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों द्वारा यथासंभव मौके पर समाधान किया गया। कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सा   read more

ट्रंप की इमिग्रेशन नीति को अदालत का झटका, एच-1बी फीस बढ़ोतरी रद्द
  • Post by Admin on Jun 09 2026

वॉशिंगटन :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एच-1बी वीजा नीति को बड़ा झटका देते हुए संघीय अदालत ने विदेशी कुशल पेशेवरों की भर्ती पर प्रस्तावित 1 लाख डॉलर के अतिरिक्त शुल्क को अवैध घोषित कर दिया है। अदालत के इस फैसले से अमेरिकी कंपनियों, विश्वविद्यालयों और खासकर एच-1बी वीजा पर अमेरिका में रोजगार की उम्मीद रखने वाले हजारों भारतीय पेशेवरों को बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी जिला   read more

खान सर को कोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
  • Post by Admin on Jun 09 2026

पटना : चर्चित शिक्षक एवं कोचिंग संचालक खान सर को हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई तक खान सर के खिलाफ किसी भी प्रकार की कठोर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को खान सर की ओ   read more