बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का मौका, लखीसराय और पूर्णिया में आज नियोजन मेला

  • Post By Admin on Sep 02 2026
बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का मौका, लखीसराय और पूर्णिया में आज नियोजन मेला

पटना: नौकरी की तलाश कर रहे बिहार के युवाओं के लिए आज महत्वपूर्ण मौका है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 3 सितंबर को लखीसराय और पूर्णिया में नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। लखीसराय में मेला केआरके प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में आयोजित होगा, जबकि पूर्णिया में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रोजगार मेला लगाया जाएगा। कार्यक्रम में निजी क्षेत्र के कई नियोजकों के शामिल होने की जानकारी है।

लखीसराय में 18 से 20 निजी नियोजकों के प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। आठवीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक और अन्य तकनीकी योग्यता रखने वाले युवा इसमें रोजगार के लिए हिस्सा ले सकते हैं। योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा और उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। रोजगार के साथ युवाओं को सरकारी योजनाओं, कौशल विकास और करियर से जुड़ी जानकारी देने के लिए विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। बिहार के युवाओं के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में कई जिलों में ऐसे रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं।