हर्षोल्लास के साथ मना विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस, सामाजिक एकता पर दिया जोर

  • Post By Admin on Sep 13 2026
हर्षोल्लास के साथ मना विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस, सामाजिक एकता पर दिया जोर

लखीसराय : रामगढ़ प्रखंड की तेतरहट पंचायत के नोनगढ़ गांव में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद लखीसराय जिला मातृशक्ति की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मातृशक्ति संयोजिका गौरम्मा सिन्हा ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री बंटी कुमार ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख सुधांशु कुमार ने संगठन की स्थापना, उद्देश्यों और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज के सामने धर्मांतरण, लव जिहाद और भूमि जिहाद जैसी चुनौतियां चिंता का विषय हैं। उन्होंने समाज के लोगों से जाति, मत और पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया।

सुधांशु कुमार ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के ऐतिहासिक संदर्भ की जानकारी देते हुए बताया कि 28 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मध्य रात्रि में संदीपनी ऋषि के आश्रम में संगठन की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य हिंदू समाज के हितों, सांस्कृतिक मूल्यों और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ समाज में एकता एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने सामाजिक सेवा, संगठनात्मक एकता और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और समाजहित में अपनी भूमिका निभाने पर भी चर्चा की।