ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Nov 18 2024
लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में सोमवार को रबी महाअभियान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस एकदिवसीय शिविर में किसानों को रबी फसलों की बेहतर खेती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक सुबोध कुमार सुधांशु ने बताया कि इस शिविर में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन और रबी फसलों की उपज बढ़ा read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
लातेहार : जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आपराधिक संगठन “राहुल सिंह गिरोह” के चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के खिलाफ लातेहार जिले और आसपास के इलाकों में कई आपराधिक घटनाओं के आरोप हैं। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में पीयूष उरांव, बादल लोहरा, दीपक लोहरा और दिनेश कुमार शामिल हैं, जो सभी चंदवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। आपको ब read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
लखीसराय : इंटरमीडिएट 2025 की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए मंगलवार 19 नवंबर से टेस्ट परीक्षा प्रारंभ हो रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा का आयोजन दोनों पालियों में किया जाएगा और यह 22 नवंबर तक चलेगी। टेस्ट परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय की परीक्षा से होगी। सभी विषयों की परीक्षाएं दोनों पालियों में आयोजित की जाए read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
लखीसराय : जिला मुख्यालय स्थित लायंस फाउंडेशन सभागार चितरंजन रोड पर रविवार को लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और नेत्र रोगों की जांच की गई। कुल 178 मरीजों का निःशुल्क इलाज और परामर्श दिया गया। शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा और डॉ. कुमार अमित ने मरीजों को स्वास्थ्य से संबंधि read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश सेना के प्रमुख, ढाका के पुलिस चीफ और अन्य 61 प्रमुख अधिकारियों के खिलाफ हिन्दुओं के सामूहिक कत्लेआम के आरोप में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) हेग में मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल गई है। यह कार्रवाई बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के खिलाफ हुए बड़े पैमाने पर हिंसा और हत्याओं की जांच के बाद की गई है। प्रारंभ read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
लखीसराय : जिले के टाउन थाना क्षेत्र के नेरी चरोखरा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। यह घटना शनिवार देर रात की है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय सरस्वती कुमारी के रूप में हुई है। नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ससौर गांव निवासी मृतका के पिता दामोदर पासवान ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे उन्हें बेटी क read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
लखीसराय : जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी मिथलेश कुमार मिश्रा ने सदर अस्पताल में बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। यह अभियान 17 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा जिसमें जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 1.75 लाख बच्चो read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
नालंदा : नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर में रविवार को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित नालंदा ज्ञान कुंभ के उद्घाटन समारोह में बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भारतीय ज्ञान परंपरा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नालंदा की भूमि ज्ञान और शिक्षा की परंपरा से जुड़ी रही है और यहाँ आए हुए प्रतिनिधि और शोधार्थी इस परंपरा को read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
मोतिहारी : जिले के केसरिया प्रखंड अन्तर्गत रामपुर-बैरिया स्थित मदरसा अंजुमन इस्लामिया रफाहूल मुस्लिमीन के प्रांगण में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मदरसा के सचिव नाज अहमद खान उर्फ पप्पू खान ने की. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अंजुमन इस्लामिया के परिसर में दिनांक 25 नवंबर 2024 सोमवार को मगरिब की नमाज के बाद इसलाह ए मोआशेरा कॉन्फ्रेंस एवं दस्त read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
रांची : जिला परिवहन कार्यालय ने चुनाव कार्य में सहयोग न करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ऐसे 14 वाहनों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट किया गया है। जिनके मालिकों ने निर्वाचन कार्य में वाहन उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया था। जानकारी के अनुसार परिवहन कोषांग द्वारा बार-बार संपर्क करने के बावजूद इन वाहन मालिकों ने चुनावी कार्य में सहयोग करने से मना कर दिया। इसके बाद read more