ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 15,402 चीज़े में से 731-740 ।
लखनऊ अग्निकांड : घायलों से मिले सीएम योगी, पीड़ित परिवारों को न्याय और सहायता का भरोसा
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पुरनिया क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर एवं गेमिंग जोन में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से हादसे की विस्तृत जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए हर स्तर पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मुख   read more

लखनऊ अग्निकांड : 15 जिंदगियां लील गई भीषण आग, उच्चस्तरीय जांच शुरू
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग एवं गेमिंग-सॉफ्टवेयर कार्यालय में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और कई लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से लटकते तारों के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की। बताया गया कि आग तीसरी मंजिल पर स्थित गेमिंग जोन और सॉ   read more

नीट पुनर्परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा : 30 संदिग्ध गिरफ्तार, मेडिकल छात्र और बायोमेट्रिक कर्मी भी शामिल
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखीसराय : जिले में 21 जून को आयोजित नीट पुनर्परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थियों के जरिए परीक्षा दिलाने वाले एक संगठित गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। लखीसराय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन परीक्षा केंद्रों से कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें फर्जी परीक्षार्थी, मूल अभ्यर्थी, सहयोगी तथा बायोमेट्रिक कर्मी शामिल हैं। मामले में किउल एवं कवैया थाना में प्राथमिकी दर्ज क   read more

आर्म्स एक्ट मामले में टिंकू कुमार को बड़ी राहत, अपीलीय अदालत ने किया बरी
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखीसराय : अमहरा थाना कांड संख्या 86/2023 से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम, लखीसराय राजन कुमार की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए नामजद अभियुक्त टिंकू कुमार, निवासी बभनगावां, को आरोपों से बरी कर दिया। जानकारी के अनुसार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी, लखीसराय की अदालत ने पूर्व में टिंकू कुमार को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए ती   read more

डीएम शैलेंद्र कुमार ने बैंकर्स को दिया लक्ष्य पूरा करने का निर्देश, ऋण वितरण बढ़ाने पर जोर
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और सरकार प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कृषि, पशुपालन, मत्स्य, किसान क्रे   read more

स्व. सिंघो तांती को पौधारोपण से श्रद्धांजलि, विश्व वर्षावन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखीसराय : विश्व वर्षावन दिवस एवं समाजसेवी स्वर्गीय सिंघो तांती की पुण्य स्मृति के अवसर पर चानन प्रखंड के इटौन, मननपुर में पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देव वृक्ष पीपल के दो, अगस्त के दो तथा कनेल के दो पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवन का संदेश दिया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व शक्ति कुमार महतों ने किया, जबकि वैद्य दी   read more

किताबों, कविताओं और संस्कृति का संगम, 25 जून से मुजफ्फरपुर में सजेगा पुस्तक मेला
  • Post by Admin on Jun 22 2026

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के पुस्तक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। 25 से 28 जून 2026 तक जिले के कलमबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास परिसर (जियो रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने) में चार दिवसीय भव्य पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। बिहार पुस्तक मेला परिक्रमा के चौथे चरण के रूप में आयोजित यह मेला पुस्तकों के साथ-साथ साहित्यिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।   read more

बीआरएबीयू में प्रो. भोला ईश्वर को श्रद्धांजलि, विद्वता और शोध कार्यों को किया याद
  • Post by Admin on Jun 22 2026

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के पूर्व गणित विभागाध्यक्ष प्रो. भोला ईश्वर के आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोकसभा को संब   read more

आरडीएस कॉलेज में योग दिवस पर योगाभ्यास, प्राचार्य बोले- योग प्राण ऊर्जा का अक्षय भंडार
  • Post by Admin on Jun 22 2026

मुजफ्फरपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामदयालु सिंह महाविद्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने कहा कि आयुष मंत्रालय द्वारा घोषित इस वर्ष की व   read more

बिहार की क्रिकेट सनसनी अक्षरा गुप्ता ने फिर मचाया धमाल, 68 गेंदों में ठोके 164 रन
  • Post by Admin on Jun 22 2026

भागलपुर : बिहार की उभरती हुई युवा क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रही हैं। महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए बिहार जोनल अंडर-19 महिला वनडे टूर्नामेंट में 68 गेंदों पर 164 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस आक्रामक पारी में अक्षरा ने 27 चौके और 6 छक्के जड़े तथा 241 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी इस प   read more