ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,966 चीज़े में से 6,951-6,960 ।
मनरेगा के तहत हजारों खेल मैदानों का निर्माण शुरू
  • Post by Admin on Dec 19 2024

दरभंगा : बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के तहत मनरेगा के माध्यम से राज्य के 533 प्रखंडों और 5671 ग्राम पंचायतों में कुल 6669 खेल मैदानों के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और मंत्री श्रवण कुमार की उपस्थिति में एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम का प्र   read more

सिविल कोर्ट लिपिक परीक्षा की तैयारी पर जिलाधिकारी ने की बैठक
  • Post by Admin on Dec 19 2024

दरभंगा : जिला में आगामी 22 दिसम्बर को सिविल कोर्ट लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को कदाचारमुक्त और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी और जिलाधिकारी राजीव रौशन ने प्रेक्षागृह में दंडाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया।  यह परीक्षा जिला मुख्यालय में स्थित 25   read more

अरमा में खेल मैदान निर्माण कार्य का बीडीओ ने किया शिलान्यास
  • Post by Admin on Dec 19 2024

लखीसराय : ग्रामीण इलाकों के बच्चों को खेलकूद में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूर्यगढ़ा प्रखंड के अरमा गांव में खेल मैदान निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुरली मनोहर मधुप, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी शाहनवाजुल हक और पंचायत मुखिया अमिता कुमारी ने संयुक्त रूप से इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास किया। बीडीओ मुरली म   read more

लाल पहाड़ी की पौराणिक विरासत से रूबरू हुए राज्य के स्काउट-गाइड
  • Post by Admin on Dec 19 2024

लखीसराय : बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में पहली बार लखीसराय में राज्य स्तरीय पैदल मार्च सह प्रकृति अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार देर शाम नगर भवन में राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अगले दिन सुबह स्काउट-गाइड के प्रतिभागियों ने शारीरिक व्यायाम और "ओ माई चे-चे" एक्शन सॉन्ग के साथ दिन क   read more

नवजात शिशुओं में जौंडिस से बचाव और इलाज में स्तनपान और अनुपूरक आहार है कारगर
  • Post by Admin on Dec 19 2024

लखीसराय : नवजात शिशुओं में जौंडिस (पीलिया) एक आम समस्या है जो खून में बिलीरूबिन की मात्रा बढ़ने के कारण होती है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, 60% समय से जन्म लेने वाले और 80% प्रीमैच्योर नवजात शिशुओं को जीवन के पहले सप्ताह में जौंडिस हो सकता है। यह समस्या नवजात शिशुओं के अपरिपक्व लीवर के कारण उत्पन्न होती है जो बिलीरूबिन के मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता   read more

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट में साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र, आईपीएस प्रीति यादव ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
  • Post by Admin on Dec 19 2024

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस) ने “साइबर सुरक्षा के विकसित प्रतिमानों” पर एक महत्वपूर्ण व्यावहारिक सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य भविष्य के प्रबंधन पेशेवरों को आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व और उसकी चुनौतियों के बारे में गहरी जानकारी देना था। आईपीएस प्रीति यादव ने किया मार्गदर्शन   read more

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने शहीद क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Dec 19 2024

समस्तीपुर : जिले के मोरवा विधानसभा के लसकारा वार्ड एक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले अमर शहीद ठाकुर रौशन सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान का शहादत दिवस श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में   read more

बेखौफ अपराधियों ने महिला को मुंह में मारी गोली, मौके पर हुई मौत
  • Post by Admin on Dec 19 2024

चतरा : जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों की हिंसा की भयावह तस्वीर सामने आई है। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार बॉर्डर स्थित एघारा पंचायत के सोबरनटांड़ निवासी भोला साव की पत्नी मालती देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के अनुसार, तीन बाइक सवार अपराधी महिला की दुकान पर पहुंचे और सिगरेट की मांग की। इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल से महिला के मुंह म   read more

देहरादून में अनुराग डोभाल ने पुनीत सुपरस्टार को पीटा, वीडियो वायरल
  • Post by Admin on Dec 19 2024

देहरादून : सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी और विवादित वीडियो के लिए मशहूर पुनीत सुपरस्टार एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनके एक बयान से शुरू हुआ, जो उनके लिए भारी पड़ गया। पुनीत ने देहरादून पहुंचने से पहले एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने यूट्यूबर अनुराग डोभाल को चुनौती देते हुए कहा था, "मैं देहरादून आ गया हूं, कर लो जो करना है।" पुनीत सुपरस्टार के इस बयान के   read more

हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, झारखंड आंदोलनकारियों को मिलेगी 10 हजार की समान पेंशन
  • Post by Admin on Dec 19 2024

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के आंदोलनकारियों के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन देने की घोषणा की है। अब सभी आंदोलनकारियों को हर महीने 10 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। यह पेंशन पहले तीन श्रेणियों में बांटी जाती थी लेकिन अब इसे समान कर दिया गया है। अब तक आंदोलनकारियों को उनकी जेल में बित   read more