ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,151 चीज़े में से 421-430 ।
सेवानिवृत्ति पर सम्मानित हुए प्रो. सरोज वर्मा और चिंता देवी, कुलपति ने सौंपे पेंशन दस्तावेज
  • Post by Admin on Aug 31 2026

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में सोमवार को सेवानिवृत्त हुए दो कर्मियों को पेंशन एवं सेवानिवृत्ति से जुड़े आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए। पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. सरोज कुमार वर्मा और पीजी रसायनशास्त्र विभाग की परिचारिका श्रीमती चिंता देवी को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने पेंशन संबंधी कागजात प्रदान किए। इस दौरान कुलपति ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियॠ  read more

लखीसराय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
  • Post by Admin on Aug 31 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय मजबूत करने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने ठ  read more

विहिप स्थापना दिवस पर लखीसराय में जुटे कार्यकर्ता, एकता और सेवा को बताया ध्येय
  • Post by Admin on Aug 31 2026

लखीसराय : विश्व हिंदू परिषद की ओर से सोमवार को जिले के कछैना पंचायत के तिलोखर गांव स्थित हनुमान मंदिर तथा नगर क्षेत्र के जौगमोला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के जिला मंत्री बंटी कुमार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विहिप के मुंगेर विभाग मंत्री प्राणनाथ भारत ने संगठन के उद्देश्यों और स्थापना के   read more

बिना हेलमेट वाहन चलाना पड़ा भारी, 26 वाहनों से वसूला 48,500 रुपए जुर्माना
  • Post by Admin on Aug 31 2026

लखीसराय : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सोमवार को विशेष हेलमेट जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान जमुई मोड़ से बायपास रोड मोड़ तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), मोटरयान निरीक्षक (MVI) और परिवहन विभाग की टीम ने जमुई मोड़ पर वाहनों की सघ   read more

अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक कुंभ में मुजफ्फरपुर के डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ का बढ़ा मान
  • Post by Admin on Aug 31 2026

मुजफ्फरपुर: मुरौल प्रखंड के रैनी गांव निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिकित्सक डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ ने अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच पर मुजफ्फरपुर का नाम रोशन किया है। हरिद्वार में दिव्य गंगा सेवा मिशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं साहित्यिक कुंभ में उन्हें साहित्य और सामाजिक सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. विजय कुमार   read more

वेतनमान की मांग पर बिहार के शिक्षकों की डिजिटल एकजुटता, सोशल मीडिया पर तेज हुई मुहिम
  • Post by Admin on Aug 31 2026

पटना : बिहार के शिक्षकों ने अपनी मांग को अब सड़कों के बजाय सोशल मीडिया को अपनी आवाज का मंच बनाया है। सोमवार को शुरू हुए डिजिटल अभियान में शिक्षकों ने एकजुट होकर सरकार के सामने वेतन विसंगति का मुद्दा उठाया। बिहार के शिक्षकों ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की मुहिम शुरू की। बिहार शिक्षक मंच के आह्वान पर सोमवार सुबह 11 बजे बड़ी संख   read more

रुपये पर बढ़ा दबाव, कच्चे तेल और अमेरिकी फेड की संभावित दर वृद्धि से बाजार चिंतित
  • Post by Admin on Aug 31 2026

नई दिल्ली: भारतीय रुपये के लिए आने वाला सप्ताह चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका के फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर वृद्धि को लेकर बढ़ी उम्मीदों ने रुपये पर दबाव बढ़ा दिया है। बाजार में डॉलर की मांग और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। पिछले सप्ताह रुपया करीब 0.2 प्रतिशत मजबूत होकर 95.3775 रुपये प्रति   read more

बिहार में मैट्रिक-इंटर के फेल छात्रों को अब ‘फेल’ नहीं लिखा जाएगा, सरकार के फैसले पर विवाद
  • Post by Admin on Aug 31 2026

पटना: बिहार सरकार ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों की मार्कशीट में लिखे जाने वाले शब्द को बदलने का फैसला किया है। अब ऐसे विद्यार्थियों की मार्कशीट में सीधे ‘फेल’ शब्द लिखने के बजाय ‘स्किल डेवलपमेंट के लिए पात्र’ यानी कौशल विकास के लिए योग्य जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने की तैयारी है। शिक्षा विभाग के इस फैठ  read more

भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप: 15 घर नदी में समाए, कटाव से लोगों में दहशत
  • Post by Admin on Aug 31 2026

पटना: बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर और तेज कटाव लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। जिले के कई इलाकों में नदी के कटाव से ग्रामीणों के सामने घर और जमीन बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। ताजा घटनाक्रम में सबौर प्रखंड क्षेत्र की फरका पंचायत के इंग्लिश गांव में रविवार सुबह तेज कटाव की स्थिति सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार भागलपुर के खरीक प्रखंड के राघोपुर क्षेत्ठ  read more

बिहार में गंडक-कोसी का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों में अलर्ट; प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई
  • Post by Admin on Aug 31 2026

पटना: नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के बाद बिहार की गंडक और कोसी नदियों में पानी का दबाव बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए वाल्मीकिनगर बैराज के सभी 36 गेट और कोसी बैराज के 20 गेट खोल दिए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर और डिस्चार्ज में कमी दर्ज की गई है। जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण और गोपालà   read more