विहिप स्थापना दिवस पर लखीसराय में जुटे कार्यकर्ता, एकता और सेवा को बताया ध्येय

  • Post By Admin on Aug 31 2026
विहिप स्थापना दिवस पर लखीसराय में जुटे कार्यकर्ता, एकता और सेवा को बताया ध्येय

लखीसराय : विश्व हिंदू परिषद की ओर से सोमवार को जिले के कछैना पंचायत के तिलोखर गांव स्थित हनुमान मंदिर तथा नगर क्षेत्र के जौगमोला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के जिला मंत्री बंटी कुमार ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विहिप के मुंगेर विभाग मंत्री प्राणनाथ भारत ने संगठन के उद्देश्यों और स्थापना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘हिंदवः सोदरा सर्वे’ की भावना के साथ विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर की गई थी। संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करने के साथ गिरिवासी और वनवासी समाज के बीच सेवा कार्यों को बढ़ावा देना, वेद एवं संस्कृत के पुनरोदय तथा मंदिर, तीर्थ और धर्माचार्यों की गरिमा की पुनर्स्थापना के लिए कार्य करना है। उन्होंने परिषद के मंत्र ‘मम दीक्षा हिंदू रक्षा, मम मंत्र समानता’ का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन का ध्येय समरस और सशक्त हिंदू समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करना है। स्थापना दिवस समारोह के माध्यम से उपस्थित लोगों के बीच एकता, संस्कृति और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला गोरक्षा प्रमुख नवीन सोनी, जिला सह मंत्री विभीषण केवट, जिला सह मंत्री दिनेश केवट, मनोज कुमार, मोती साहू, दिनेश प्रसाद, जय प्रकाश प्रसाद, भुवनेश्वर महतो, रोहित महतो, अमरजीत कुमार, प्रवीण कुमार, रूपेश, रौनक, पिंकू महतो, संजय कुमार, रवि कुमार, लाल बाबू केवट, धतूरी मंडल, रामानंद कुमार, हरिकांत मंडल, बगरू मंडल, शिव बालक मंडल, बहादुर मंडल, शंकर मंडल, कन्हैया कुमार, कन्हैया केवट, आदर्श कुमार, संदीप कुमार, रोशन कुमार, रवि कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।