ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,313 चीज़े में से 4,121-4,130 ।
दिल्ली ब्लास्ट का असर: चुनावी बिहार में हाई अलर्ट, पटना समेत सभी जिलों में कड़ी चौकसी
  • Post by Admin on Nov 11 2025

नई दिल्ली/पटना : दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए बम धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। राजधानी के मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में हुए इस विस्फोट के बाद कई राज्य सुरक्षा के मोर्चे पर सतर्क हो गए हैं। विशेषकर चुनावी राज्य बिहार में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में सुरक्षा सख्त करने कà   read more

दिल्ली धमाका : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, आरएसएस मुख्यालय समेत कई जगहों पर सुरक्षा कड़ी
  • Post by Admin on Nov 11 2025

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के तुरंत बाद दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विशेष रूप से नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मॠ  read more

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : अंतिम चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान
  • Post by Admin on Nov 11 2025

पटना : बिहार में मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान है। दूसरे चरण में प्रदेश के 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। यह अंतिम चरण अगली राज्य सरकार के गठन में निर्णायक भूमिका निभाएगा और हफ़्तों से चल रहे सघन चुनाव प्रचार का समापन करेगा। इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं और एक तृतीय लिंग उम्मीदवार शामिल हैं। इà   read more

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर हेमा मालिनी की भावुक अपील — उनके लिए करें प्रार्थना
  • Post by Admin on Nov 11 2025

मुंबई : हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और लोगों के दिलों में ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई है। धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लोगों से प्रà   read more

संगीत के सुरों से सजी शाम : शारदा सिन्हा की स्मृति में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • Post by Admin on Nov 10 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के भगवानपुर स्थित सपना राज कला संगम संगीत संस्थान में प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शहर के वरीष्ठ साहित्यकार आचार्य चन्द्रकिशोर पराशर, डॉ. उषा श्रीवास्तव, प्रमोद नारायण मिश्र एवं संस्था की अध्यक्षा सपना राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।   read more

दहशत में दिल्ली : लाल किला के पास भीषण धमाका, 8 की मौत, कई घायल
  • Post by Admin on Nov 10 2025

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली सोमवार शाम उस वक्त दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी क   read more

मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने पर जोर — डीएम मिथिलेश मिश्र ने की समीक्षा बैठक
  • Post by Admin on Nov 10 2025

लखीसराय : बिहार विधानसभा निर्वाचन–2025 की तैयारियों को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निर्वाचन कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा यह सॠ  read more

पोस्टल बैलेट मतगणना हेतु प्रशिक्षण संपन्न — डीएम ने कहा, पारदर्शिता से होगी पूरी प्रक्रिया
  • Post by Admin on Nov 10 2025

लखीसराय : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना को पूर्णतः सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज लखीसराय में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्   read more

पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण भारती ने दिया मतदान का संदेश, लगाए फलदार पौधे
  • Post by Admin on Nov 10 2025

जमुई : राज्य में 11 नवम्बर 2025 को होने वाले बिहार के राष्ट्रीय महापर्व — मतदान को लेकर जन-जागरूकता अभियान के तहत पर्यावरण भारती की ओर से विशेष पहल की गई। “पहले मतदान फिर जलपान” के नारे के साथ संस्था ने बोधवन तालाब परिसर में फलदार वृक्षों — आँवला, जामुन और अमरूद — के तीन पौधे लगाए। इस पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी कृष्ण बल्लभ प्रसाद नà   read more

रेल पुलिस की सतर्कता से चोरी की वारदात नाकाम, दो मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 10 2025

हाजीपुर : रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत जीआरपी किऊल को सोमवार को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली। निरीक्षक प्रभारी किऊल के नेतृत्व में उप निरीक्षक रमेश कुमार एवं उनकी टीम ने तड़के लगभग 3:40 बजे किऊल स्टेशन परिसर में एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार, युवक हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13031) स   read more