ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 15,522 चीज़े में से 2,701-2,710 ।
सम्मान के साथ विदाई : शिक्षा पदाधिकारी तारा कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण समारोह
  • Post by Admin on Jan 07 2026

मुजफ्फरपुर : जिला स्थित बीआरसी बोचहां परिसर में बुधवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह बोचहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती तारा कुमारी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ, बोचहां के अध्यक्ष सह जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, मुजफ्फरपुर के उप प्रधान सचिव श्री शशि सिद्धेश्व   read more

किसानों के हित में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित
  • Post by Admin on Jan 07 2026

लखीसराय : जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गति दी गई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय के अनुसार 6 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। अभियान में रा   read more

रिश्तों का खून : किन्नर प्रेमी संग मिल पत्नी ने कराई पति की हत्या, पांच गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 07 2026

लखीसराय : किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में हुए विनोद साह हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी गुंजा किन्नर ही इस जघन्य हत्या की मास्टरमाइंड थी। पुलिस ने गुंजा किन्नर, उसके प्रेमी समेत चार भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को किऊल थाना कांड संख्या 105/25 दर्ज कराया गया था, जिसमें गुंजा कि   read more

शराबबंदी के बाद भी नहीं थम रही तस्करी, शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 07 2026

लखीसराय : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को नौ वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिले में अवैध शराब तस्करी और सेवन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने लखीसराय जिले के समाहलपुर कजरा वार्ड संख्या-6 से महुआ चुलाई शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में मुन्नी देवी (पति मनोज चौधरी) के प   read more

सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सीमा तय, सुप्रीम कोर्ट ने ओपन कैटेगरी पर साफ किया रुख
  • Post by Admin on Jan 07 2026

नई दिल्ली : सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाल के दिनों में दो महत्वपूर्ण फैसले सुनाते हुए ‘ओपन कैटेगरी’ और ‘रिजर्वेशन का लाभ’ क्या है, इस पर पूरी तरह से स्थिति साफ कर दी है। इन फैसलों का असर सामान्य वर्ग के साथ-साथ अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों   read more

प्रेरणा पर्व में गूंजा साहित्यिक स्वर, डॉ. राजेश्वर प्रसाद सिंह के जन्मदिवस पर रचनाधर्मिता का सम्मान
  • Post by Admin on Jan 06 2026

मुजफ्फरपुर : कैप्टन निषाद सभागार में जागृति संस्थान, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में सोमवार को “प्रेरणा पर्व” के रूप में प्रख्यात कवि, नाटककार, कहानीकार, समीक्षक एवं संपादक डॉ. राजेश्वर प्रसाद सिंह के 71वें जन्मदिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया और डॉ. सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से विचार रखे।   read more

एमपीएस साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार, भाषाई एकता को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
  • Post by Admin on Jan 06 2026

​​मुजफ्फरपुर : महेश प्रसाद सिन्हा साइंस कॉलेज, मुजफ्फरपुर एवं भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को “भारतीय भाषा परिवार और भाषाई एकता” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चार चरणों—उद्घाटन सत्र, दो तकनीकी सत्र और समापन सत्र—में संपन्न हुआ। सेमिनार का उद्घाटन बी.आर.ए. बि   read more

लल्लनटॉप से सौरभ द्विवेदी का विदाई संदेश, पत्रकारिता जगत में चर्चाओं का दौर
  • Post by Admin on Jan 06 2026

नई दिल्ली: डिजिटल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले लल्लनटॉप के चर्चित और वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। लंबे समय तक लल्लनटॉप से जुड़े रहकर उन्होंने न सिर्फ अपनी प्रभावशाली पत्रकारिता से दर्शकों का विश्वास जीता, बल्कि संस्थान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि सौरभ द्विवेदी की पहच   read more

अमेरिकी हमले के विरोध में एसयूसीआई का प्रतिवाद जुलूस, ट्रंप का पुतला दहन
  • Post by Admin on Jan 05 2026

मुजफ्फरपुर : विगत 3 जनवरी की अहले सुबह वेनेजुएला पर किए गए कथित अमेरिकी सैन्य हमले तथा राष्ट्रपति निकोलस मदुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के विरोध में आज एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) मुजफ्फरपुर जिला कमिटी की ओर से जोरदार प्रतिवाद जुलूस निकाला गया। जुलूस के समापन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रतिवाद जुलूस मोतीझील स्थित जिला का   read more

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का भव्य शुभारंभ
  • Post by Admin on Jan 05 2026

मुजफ्फरपुर : शैक्षणिक उत्कृष्टता और युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। महिंद्रा कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) परियोजना के अंतर्गत नंदी फाउंडेशन द्वारा आयोजित व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय क   read more