ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,243 चीज़े में से 2,151-2,160 ।
चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 में निहाल सरीन का धमाका, अर्जुन एरिगैसी को दी पहली हार
  • Post by Admin on Aug 11 2025

चेन्नई : चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 के चौथे राउंड में निहाल सरीन ने सनसनीखेज उलटफेर करते हुए हमवतन और अब तक अजेय रहे अर्जुन एरिगैसी को मात दे दी। यह निहाल की टूर्नामेंट में पहली जीत रही, जिसने खिताबी दौड़ में रोमांच भर दिया है। वहीं, जर्मनी के ग्रैंडमास्टर विन्सेंट केमर ने डच स्टार अनीश गिरि से ड्रॉ खेलते हुए चार मैचों की अजेय लय कायम रखी और अंकतालिका में अपनी बढ़त बनाए रखी।   read more

बेटियों ने रचा इतिहास, एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत को दिलाया ब्रॉन्ज
  • Post by Admin on Aug 11 2025

पटना : बिहार के खेल इतिहास में सुनहरा पन्ना जुड़ गया है। राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित 'एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप-2025' में भारत की महिला रग्बी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम में बिहार की चार बेटियों की मौजूदगी ने इस उपलब्धि को और खास बना दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेट   read more

कैंसर की पहचान होगी आसान, 150 से अधिक आशा वर्कर्स को दी गई ट्रेनिंग
  • Post by Admin on Aug 11 2025

नई दिल्ली : दिल्ली में कैंसर से लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। 150 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं को सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान और डायग्नोसिस के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। यह पहल नेशनल एसोसिएशन फॉर रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ ऑफ इंडिया (नारची) और सर गंगा राम अस्पताल के इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी के सहयोग से शुरू हु   read more

अमरूद : स्वाद और सेहत का पावरहाउस, डायबिटीज से दिल की सेहत तक फायदेमंद
  • Post by Admin on Aug 11 2025

नई दिल्ली : भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खानपान के बीच अगर कोई फल सेहत और स्वाद का संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है, तो वह है अमरूद। आयुर्वेदिक ग्रंथों से लेकर आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान तक, इसे सुपरफ्रूट का दर्जा दिया गया है। अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, अमरूद में विटामिन A, C और B6 के साथ पोटैशियम, फोलिक एसिड, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद   read more

वित्तीय समावेशन में भारत की बड़ी छलांग : जन धन से यूपीआई तक, करोड़ों को मिला मुख्यधारा में स्थान
  • Post by Admin on Aug 11 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) से लेकर मुद्रा लोन और यूपीआई-आधारित डिजिटल भुगतान तक, केंद्र सरकार की वित्तीय समावेशन पहलों ने देश की ग्रोथ स्टोरी को महानगरों की सीमाओं से बाहर निकालकर गांव-गांव तक पहुंचा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आर्थिक विकास केवल कुछ शहरों या कुछ नागरिकों तक सीमित नहीं रह सकता। विकास सर्वांगीण और सर्वसमावेशी   read more

दिल्ली में खुल रहा टेस्ला का दूसरा भारतीय शोरूम, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मिलेगा नया आयाम
  • Post by Admin on Aug 11 2025

नई दिल्ली : एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपना पहला और देश का दूसरा शोरूम लॉन्च करने जा रही है। यह शोरूम दिल्ली के एयरोसिटी स्थित अपस्केल वर्ल्डमार्क 3 कॉम्प्लेक्स में दोपहर 2 बजे उद्घाटित होगा। यह नया आउटलेट एनसीआर क्षेत्र के ग्राहकों को सेवाएं देगा, जो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का तेजी से बढ़ता हब माना जाता है। सोशल मीडिया   read more

फिलिस्तीन को मान्यता देने की योजना पर इजरायल की आपत्ति, राजदूत बोले — यह कदम शांति के बजाय हिंसा को बढ़ावा देगा
  • Post by Admin on Aug 11 2025

कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया द्वारा सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीनी राज्य को औपचारिक मान्यता देने की घोषणा पर इजरायल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ऑस्ट्रेलिया में इजरायली राजदूत अमीर मैमून ने कहा कि यह फैसला शांति की दिशा में सही कदम नहीं है, बल्कि इससे इजरायल की सुरक्षा कमजोर होगी और हिंसा को प्रोत्साहन मिलेगा। मैमून ने चेतावनी दी, “शांति आतंकवाद खत्म करन   read more

सितंबर में फिलिस्तीन को औपचारिक मान्यता देगा ऑस्ट्रेलिया, पीएम अल्बानीज बोले- हमास को नई सरकार में जगह नहीं
  • Post by Admin on Aug 11 2025

ऑस्ट्रेलिया : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने घोषणा की है कि उनका देश सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान फिलिस्तीनी राज्य को आधिकारिक मान्यता देगा। यह ऐलान उनकी दो सप्ताह पहले की उस टिप्पणी से बिल्कुल उलट है, जिसमें उन्होंने निकट भविष्य में ऐसा कदम उठाने से इनकार किया था। कैबिनेट बैठक के बाद अल्बानीज ने कहा, “फिलिस्तीनी प्राधिकरण की प्रतिब   read more

तुर्की के बालिकेसिर प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 1 की मौत, कई इमारतें ढहीं
  • Post by Admin on Aug 11 2025

इस्तांबुल : तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर के सिंदिरगी जिले में रविवार शाम 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) के अनुसार, झटका स्थानीय समयानुसार शाम 7:53 बजे महसूस किया गया और इसकी तीव्रता इस्तांबुल समेत आसपास के कई इलाकों में दर्ज की गई। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि 81   read more

वोट चोरी और मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-खड़गे समेत कई नेता हिरासत में
  • Post by Admin on Aug 11 2025

नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। शांतिपूर्ण मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने नेताओं को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा मे   read more