ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 15,376 चीज़े में से 191-200 ।
बीआरएबीयू में प्रशासनिक बदलाव, प्रो. संजय कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष पद से मुक्त
  • Post by Admin on Jul 31 2026

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. (डॉ.) संजय कुमार को स्नातकोत्तर इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष के प्रभार से मुक्त कर दिया है। कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय की स्वीकृति के बाद जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्   read more

बीआरएबीयू इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को नया नेतृत्व, प्रो. रंजना कुमारी को सौंपी गई कमान
  • Post by Admin on Jul 31 2026

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) प्रशासन ने इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय की विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता (डीन) प्रो. रंजना कुमारी को विश्वविद्यालय इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष के दायित्वों एवं कार्यों के निर्वहन के लिए अधिकृत किया गया है। कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र   read more

इंजीनियर के ठिकानों पर करोड़ों की संपत्ति, छापेमारी में मिला 75 लाख का सोना, दो फ्लैट
  • Post by Admin on Jul 31 2026

पटना: बिहार लघु जल संसाधन विभाग के सासाराम में तैनात कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की छापेमारी में कथित आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ है। गुरुवार को पटना, मुजफ्फरपुर, सासाराम और बांका स्थित उनके छह ठिकानों पर की गई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में सोना, नकदी, जमीन के दस्तावेज और निवेश से जुड़े कागजात बरामद किए गए। जांच के   read more

ज्वेलरी लूटकांड में पांच और गिरफ्तार, लूट के पैसों से खरीदी कार, चला रहे थे तस्करी
  • Post by Admin on Jul 31 2026

मुजफ्फरपुर: कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित अमरपाली ज्वेलर्स में 12 जून को हुई करीब 70 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट मामले में एसटीएफ और जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आभूषण कारोबारी भी शामिल हैं, जिन पर लूट के गहने खरीदने और उन्हें गलाने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों क   read more

दरभंगा से कनाडा पहुंचा मखाना, मखाना निर्यात से किसानों को बड़ा लाभ
  • Post by Admin on Jul 31 2026

दरभंगा: मिथिला के प्रसिद्ध मखाने को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिली है। दरभंगा से पहली बार 7 मीट्रिक टन फ्लेवर्ड मखाने की खेप समुद्री मार्ग से कनाडा के लिए रवाना की गई है। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपेडा) और केंद्र सरकार की इस पहल से मखाना उत्पादकों को बेहतर बाजार मिलने के साथ उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। कुल 7 मीट्   read more

बिहार में 2 अगस्त तक भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी
  • Post by Admin on Jul 30 2026

पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में 2 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई से 2 अगस्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ भारी वर्षा और आकाशीय बि   read more

विश्वविद्यालय प्रबंधन सूचना प्रणाली के समन्वयक-सह-प्रभारी बनाए गए डॉ. सर्वेश दुबे
  • Post by Admin on Jul 30 2026

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर ने विश्वविद्यालय प्रबंधन सूचना प्रणाली (यूएमआईएस) को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय के आदेश पर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सर्वेश दुबे को यूएमआईएस का समन्वयक-सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा ज   read more

दरभंगा में 'हर घर तिरंगा' कार्यशाला, पीआईबी ने मीडिया संग किया संवाद
  • Post by Admin on Jul 30 2026

दरभंगा: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की मीडिया इकाई पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), पटना की ओर से गुरुवार को दरभंगा समाहरणालय परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर परिसर में "हर घर तिरंगा" विषय पर एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला "वार्ता" का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी कौशल कुमार, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट राजेंद्र कुमार, साहित्यकार डॉ.   read more

हराही पोखर सौंदर्यीकरण में तेजी के निर्देश, डीएम ने तालाबों के कार्य का लिया जायजा
  • Post by Admin on Jul 30 2026

दरभंगा: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को शहर के प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के क्रम में हराही पोखर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हराही पोखर में चल रहे बोल्डर पिचिंग कार्य क   read more

हर वार्ड में बनेगा सामुदायिक केंद्र, निगम ने 18.68 करोड़ की योजना की मंजूर
  • Post by Admin on Jul 30 2026

मुजफ्फरपुर: नगर निगम ने शहर के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। निगम की बैठक में शहर के सभी वार्डों में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण तथा पुराने और जर्जर निगम भवनों के जीर्णोद्धार के लिए 18.68 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी गई। बैठक में अनुदान से संबंधित विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। नगर निगम की इस महत्व   read more