परिसीमन एवं पुनर्संरचना समिति की जिम्मेदारी मिलने पर विधायक ईश्वर मंडल का सम्मान

  • Post By Admin on Sep 13 2026
परिसीमन एवं पुनर्संरचना समिति की जिम्मेदारी मिलने पर विधायक ईश्वर मंडल का सम्मान

दरभंगा: बिहार निर्वाचन परिसीमन एवं पुनर्संरचना समिति, दरभंगा प्रमंडल की जिम्मेदारी मिलने पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल का स्थानीय लोगों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान लोगों ने विधायक को पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि ईश्वर मंडल ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जो केवल सदन में क्षेत्र की आवाज उठाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी उम्मीदों और समस्याओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि समिति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि विधायक निर्वाचन परिसीमन एवं पुनर्संरचना से जुड़े दायित्व का निर्वहन निष्पक्षता और गंभीरता के साथ करेंगे। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं, जनभावनाओं और लोगों के सुझावों को समिति के समक्ष मजबूती से रखने का कार्य करेंगे। समारोह में प्रोफेसर शिशिर झा ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन और पुनर्संरचना लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा जनप्रतिनिधित्व से सीधे जुड़ा विषय है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि की भूमिका काफी अहम होगी। उन्होंने विधायक को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

विधायक ईश्वर मंडल ने सम्मान के लिए स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी गंभीरता, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और सुझावों को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का मंच संचालन गिरधर गोपाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा ने किया। समारोह में विनय झा, संतोष झा, ब्रजेश मिश्रा, आनंद ठाकुर, जियाउल भाई, मनिया सूरबे, बिट्टु जी, बादल यादव, राजेश झा, लालटुन यादव, मो. एनूल, जियाउल रहमान, मनोज महतो, मुनि आलम, सोनू, मुन्ना खान, मो. खालिद, राहुल मंडल, अमन बिहारी सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक और समर्थक उपस्थित रहे।