ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,209 चीज़े में से 1,911-1,920 ।
मुजफ्फरपुर में आयोजित छात्र संवाद में राष्ट्र निर्माण और नैतिक शिक्षा पर बल
  • Post by Admin on May 22 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार बाल भवन किलकारी, जिला स्कूल छात्रावास परिसर, चर्च रोड मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को शांति सेना मुजफ्फरपुर द्वारा छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शांति सेना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सर्व सेवा संघ प्रकाशन के संयोजक अशोक भारत ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। अशोक भारत ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य à   read more

ईद-उल-अजहा के दिन CUET परीक्षा तय होने पर विवाद, NTA से बदलाव की अपील
  • Post by Admin on May 22 2026

मुजफ्फरपुर : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) की 28 मई को निर्धारित परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मानवाधिकार संस्थान, बिहार एवं ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत, बिहार ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से परीक्षा तिथि बदलने की मांग की है। इस संबंध में उच्च शिक्षा सचिव, शिक्षा मंत्रालय और एनटीए अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा गया है कि 28 मई 2026 को बकरीद का   read more

हीटवेव का बढ़ता खतरा, डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कैसे रखें खुद को सुरक्षित
  • Post by Admin on May 22 2026

हेल्थ डेस्क : देशभर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच होम्योपैथिक चिकित्सक एवं क्रॉनिक डिजीज एंड किडनी स्टोन विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार सिंह ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने गर्मियों में चिलचिलाती धूप और लू से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव जारी किए हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना सबसे जरूरॠ  read more

साहित्य प्रेमियों के लिए खास आयोजन, 26 मई को होगा भव्य कवि सम्मेलन
  • Post by Admin on May 22 2026

लखीसराय : जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय के तत्वावधान में 26 मई 2026, मंगलवार को अंतर जिला हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिन के 11 बजे से काली स्थान, गरीब नगर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक श्री रामचंद्र पासवान के सौजन्य से किया जा रहा है। कवि सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से कई कवि एवं ठ  read more

आर. लाल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर छात्राओं का विरोध, प्राचार्य को सौंपा आवेदन
  • Post by Admin on May 22 2026

लखीसराय : आर. लाल कॉलेज, लखीसराय की छात्राओं ने महाविद्यालय में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य को आवेदन सौंपकर कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद कई कक्षाओं में पंखा और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई कमरों में लाइट खराब र   read more

जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत चौरा और विशुनपुर में लगे जनसुनवाई शिविर
  • Post by Admin on May 22 2026

लखीसराय : जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड के विभिन्न जनजातीय टोला में आयोजित जनसुनवाई अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को चौरा एवं विशुनपुर में विशेष शिविर लगाए गए। शिविर में जनजातीय समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों द्वारा यथासंभव मौके पर समाधान किया गया। कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साठ  read more

कृषि मंत्री के आप्त सचिव की नियुक्ति पर उठे सवाल, स्थानीय उपेक्षा का आरोप
  • Post by Admin on May 22 2026

लखीसराय : बिहार सरकार के कृषि मंत्री द्वारा अपने आप्त सचिव के रूप में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति किए जाने को लेकर लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। सीपीआई नेता रजनीश ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों में निराशा का माहौल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के बीच यह चर्चा है कि क्या लखीसराय विधानसभा क्षà   read more

बकरीद से पहले गौ तस्करी रोकने की मांग, विहिप-बजरंग दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Post by Admin on May 22 2026

लखीसराय : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बकरीद के अवसर पर जिले में संभावित अवैध गौवंश तस्करी और गोवध की रोकथाम को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन की ओर से प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि बकरीद के दौरान जिले में बड़े पैमाने पर अवैध गोवंश तस्करी की आशंका रहती है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती है   read more

भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद ने पकड़ा नया मोड़, मामला पहुंचा शीर्ष अदालत
  • Post by Admin on May 22 2026

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मुस्लिम पक्ष ने भोजशाला परिसर को हिंदू मंदिर मानने और हिंदू समुदाय को विशेष पूजा अधिकार देने वाले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, काजी मोइनुद्दीन की ओर से विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल की गई है। यह मामला डायरी न   read more

24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान, कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल खत्म
  • Post by Admin on May 22 2026

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 रिक्त सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा। संबंधित राज्यों में चुनाव प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 1 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी, ठ  read more