साहित्य प्रेमियों के लिए खास आयोजन, 26 मई को होगा भव्य कवि सम्मेलन
- Post By Admin on May 22 2026
लखीसराय : जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय के तत्वावधान में 26 मई 2026, मंगलवार को अंतर जिला हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिन के 11 बजे से काली स्थान, गरीब नगर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक श्री रामचंद्र पासवान के सौजन्य से किया जा रहा है। कवि सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से कई कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।
आयोजकों के अनुसार बेगूसराय से सच्चिदानंद पाठक, जमुई से डॉ. नूतन सिंह, भागलपुर से सुधीर प्रोग्रामर, रामगढ़ से भोला पंडित, महिसोना लखीसराय से दशरथ महतो, बालगुदर से दयाशंकर सिंह ‘बेधड़क’, साविकपुर से मुंद्रिका सिंह, जैतपुर बड़हिया से देवेंद्र सिंह आजाद, बड़हिया से शिवदानी सिंह ‘बच्चन’ तथा प्रभात चौक लखीसराय से अरविंद कुमार भारती सहित कई साहित्यकार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के आकांक्षी देवेंद्र सिंह आजाद ने साहित्य प्रेमियों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में पहुंचकर कवि सम्मेलन का आनंद लेने एवं साहित्यकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।