ताज़ा समाचार
- Post by Admin on May 30 2026
ऑटो डेस्क: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए Maruti Suzuki एक नई प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी पर काम कर रही है। कंपनी की यह आगामी SUV फिलहाल Y17 कोडनेम से विकसित की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसका उत्पादन हरियाणा स्थित कंपनी की नई खरखौदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में किया जाएगा। मारुति की यह नई SUV मूल रूप से ग्रैंड विटारा का तीन-पंक्ति वाला वर्जन होगी। लॉन्च के बाद इसका मुकाबà read more
- Post by Admin on May 30 2026
पटना : बिहार की सियासत में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जल्द ही बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी में है। विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव समाप्त होते ही पार्टी की नई प्रदेश कमेटी की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की लगातार खराब सेहत को देखते हुए पार्टी नेतृत्व अब संगठन को नए तेवर और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। सूत्à read more
- Post by Admin on May 30 2026
लखीसराय : जिले में गार्डासिल टीकाकरण अभियान की धीमी प्रगति को लेकर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लखीसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की उन 29 आशा कार्यकर्ताओं को बुलाया गया, जिनकी उपलब्धि 50 प्रतिशत से कम पाई गई। समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन ने संबंधित आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे 6 जून तक अपने-अपने लक्ष्य का शत-प्रतिश read more
- Post by Admin on May 30 2026
लखीसराय : हिन्दी पत्रकारिता दिवस तथा केएसएस कॉलेज के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर महेश प्रसाद सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशीला देवी की स्मृति में शुक्रवार को केएसएस कॉलेज परिसर, पुरानी बाजार में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तीन पीपल के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी राम प्रवेश कुमार ने किया, जबकि अक्षत राज ने सहयोगॠread more
- Post by Admin on May 30 2026
लखीसराय : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पूर्व जिला सचिव कॉमरेड मोती साह की धर्मपत्नी सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 65 वर्ष की थीं। अपने पीछे वह एक पुत्र, एक पुत्री एवं भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। सावित्री देवी के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें श् read more
- Post by Admin on May 30 2026
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में तथा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, टाइप फोर शर्मा, रामगढ़ चौक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा इससे जुड़े सामाजिक मिथकों और झिझक को दूà read more
- Post by Admin on May 30 2026
लखीसराय : मननपुर ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना के तहत इटौन ग्राम में किए गए स्थलीय निरीक्षण के दौरान योजना के संचालन और क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त तथा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में 28 मई को किए गए निरीक्षण में पाया गया कि योजना से जुड़े कई कार्य वर्षों से लंबित हैं और ग्रामीणों को अपेक्षित जलापूर्ति नहॠread more
- Post by Admin on May 30 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के दौरे के दौरान भारी हंगामा और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी को प्रदर्शनकारियों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन पर अंडे फेंके गए, धक्का-मुक्की हुई और सुरक्षा व्यवस्था read more
- Post by Admin on May 30 2026
गयाजी : बिहार के गया जिले में स्थित एक अनोखी शिल्पकला इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जेठियां-राजगीर मार्ग पर अराई गांव के पास स्थित मशरूम के आकार का विशाल पत्थर लोगों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। स्थानीय लोग इसे “मशरूम पहाड़” के नाम से जानते हैं। पत्थर को काटकर मशरूम की आकृति देना लोगों को हैरान कर रहा है और इसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंà read more
- Post by Admin on May 30 2026
मुजफ्फरपुर : “किलकारी” बिहार बाल भवन, चर्च रोड स्थित जिला स्कूल छात्रावास परिसर, मुजफ्फरपुर में शनिवार को प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी की अध्यक्षता में समर कैम्प तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी “चक धूम धूम” समर कैम्प के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पूनम कुमारी ने बताया कि बिहार बाल भवन “किलकारà read more