ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,740 चीज़े में से 1,741-1,750 ।
दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन ठप, हेल्पलाइन नंबर जारी
  • Post by Admin on Oct 05 2025

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल दार्जिलिंग में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक विभिन्न स्थानों पर 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने दार्जिलिंग और आसपास के सभी पर्यटन स्थलों को फिलहाल बंद करने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, दार्जिलिंग के मिरिक में एक लोहे का पुल   read more

गैंगरेप की घटना पर भड़की एसयूसीआई, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
  • Post by Admin on Oct 05 2025

मुजफ्फरपुर : करजा थाना क्षेत्र में हुई गैंगरेप की घटना को लेकर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की जिला कमिटी ने कड़ी निंदा की है। पार्टी के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस घटना ने समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन   read more

भारत बनाम पाकिस्तान : मैदान पर मुकाबला, टॉस पर सन्नाटा — नो हैंडशेक नीति बरकरार
  • Post by Admin on Oct 05 2025

कोलंबो : महिला विश्व कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को खेले जा रहे ‘हाई-वोल्टेज’ मैच से पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। दोनों के बीच किसी भी तरह की बातचीत भी नहीं हुई, जिससे दोनों टीमों के बीच चल रहे तनावपूर्ण संबंध एक बार फिर नजर आए। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने   read more

राजद शासन का मतलब है हत्या, लूट और अपहरण : नित्यानंद राय
  • Post by Admin on Oct 05 2025

पटना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि “बिहार को 1990 से 2005 तक राजद शासन के अंधकारमय दौर का सामना करना पड़ा, जब हत्या, लूट, अपहरण और भ्रष्टाचार आम बात थी।” पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “राजद शासन में 18,000 से अधिक हत्याएं, सैकड़ों नरसंहार और 32,000 से ज्यादा अपहरण हुए। महिलाएं, व्यापारी, शिक्षक — कोई सुरक्षित नहीं था। स्कूली बच्चों तक क   read more

पटना में शुरू हुआ तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव
  • Post by Admin on Oct 04 2025

पटना : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से सर्वविद्या सरोज फाउंडेशन, बिहार की कला इकाई “स्वरा आर्ट एंड कल्चर” द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव का शुभारंभ शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 की संध्या को प्रेमचंद रंगशाला, पटना में हुआ। यह आयोजन 4 से 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से होगा, जिसमें बिहार के विभिन्न लोक दलों द्वारा पारंपरिक लोकगीतों और लोकनृ   read more

बुद्ध वर्ल्ड ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान से की मुलाकात
  • Post by Admin on Oct 03 2025

पटना : बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में बुद्ध वर्ल्ड ग्रुप ऑफ स्कूल्स लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में ग्रुप के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य की शिक्षा व्यवस्था, उसके सुधार और भविष्य की चुनौतियों पर लंबी व गंभीर चर्चा हुई। क   read more

विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी की बैठक, प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया हुई तेज
  • Post by Admin on Oct 03 2025

मुजफ्फरपुर : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जन सुराज पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। प्रत्याशी चयन को लेकर राज्यभर में संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को औराई विधानसभा में पार्टी के सभी संस्थापक व प्राथमिक सदस्य, संभावित प्रत्याशी तथा संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की कार्यवाही राज्य मुख्यालय से नियु   read more

वैशाली के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर खुर्द चेहराकलां में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा
  • Post by Admin on Oct 03 2025

वैशाली : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर खुर्द चेहराकलां, वैशाली में स्वच्छता पखवाड़ा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीतू कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान हर दिन अलग-अलग गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें स्वच्छता शपथ दिवस, स्वच्छता जागरूकता दिवस, हरित विद्यालय अभियान दिवस, सामुदायिक जा   read more

लखीसराय में महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी भावपूर्ण विदाई
  • Post by Admin on Oct 03 2025

लखीसराय: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर लखीसराय में महिलाओं ने सिंदूर खेला के माध्यम से मां दुर्गा को विदाई दी और अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड अभिमन्यु चौक और महावीर स्थान में स्थापित भारत माता पंडाल के निकट गुरुवार और शुक्रवार को महिलाओं ने सामूहिक रूप से श्रद्धा व भक्ति के साथ मां की पूजा अर्चना की। पूजन के बाद महिलाएं एक-दू   read more

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना द्वितीय चरण : महिलाओं को मिला 10-10 हजार रुपए का लाभ
  • Post by Admin on Oct 03 2025

लखीसराय : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लखीसराय जिले की 15,235 महिलाओं के बैंक खातों में शुक्रवार को दूसरी क़िस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजे गए। इससे पहले 26 सितंबर को जिले की 68,840 महिलाओं के खाते में पहली क़िस्त का अंतरण किया गया था। अब तक कुल 84,040 महिलाओं के खाते में राशि भेजी जा चुकी है। कार्यक्रम का संचालन मंत्रणा कक्ष, समाहरणालय परिसर में कि   read more